Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-May-2026

जबलपुर में खुदाई के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम सेना के हवाले जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमना विमानतल के समीप गदेरी गांव में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मकान निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जमीन में दबा एक जिंदा बम मिला। जानकारी के अनुसार ग्राम गदेरी निवासी सुनील यादव के प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। पिलर के लिए करीब 3 से 4 फीट गहरी खुदाई के दौरान मजदूरों को एक संदिग्ध धातु की वस्तु दिखाई दी जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस बम निरोधक दस्ता (BDS) और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि यह करीब 12 किलो वजनी जिंदा यूएक्सओ (Unexploded Ordnance) बम है जिसकी मारक क्षमता लगभग 50 मीटर तक बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और लोगों को मौके से दूर रखा गया। पुलिस ने बम को सुरक्षित रूप से सेना के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है जम्मू कश्मीर के दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं उन्होंने पहले दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन किए ।।। और वहां मंदिर ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।।। जम्मू कश्मीर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्रीनगर पहुंचे जहां उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सौजन्य भेंट की ।।। भोपाल में कांग्रेस दिग्गजों का महामंथन। जल-जंगल-जमिन पर कांग्रेस का बड़ा दाव। इंदिरा भवन में प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की अहम बैठक हुई। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार डॉ. विक्रांत भूरिया कांतिलाल भूरिया और रामू टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज की। ​बैठक में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और समसामयिक मुद्दों पर रणनीति बनी। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि पिछले 25 सालों में भाजपा सरकार ने आदिवासियों की 1.26 लाख हेक्टेयर जमीन प्राइवेट लोगों को बेच दी है। सिंगरौली उमरिया झाबुआ धार और रतलाम में जमीनें छीनी जा रही हैं। बढ़ते अपराधों के खिलाफ अब आदिवासी नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। खंडवा में गौवंश कटने का मामला खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गौवंश वध के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। मामला मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव का है जहां कटे हुए गौवंश के सिर और मांस मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार गांव के पास पॉलिथीन के थैलों में गौवंश के कटे हुए सिर और मांस मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कथित रूप से पशु काटने में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ईद के मौके पर कुर्बानी के लिए गौवंश काटा गया हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। साईंखेड़ा अस्पताल में बड़ा खुलासा सफाईकर्मी लगा रही थी मरीज को इंजेक्शन नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आए एक वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला सफाईकर्मी महिला मरीज को इंजेक्शन और ड्रिप लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल परिसर का है जहां इलाज से जुड़े काम प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की बजाय सफाईकर्मी द्वारा किए जा रहे थे। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। UK के युवक ने फेसबुक पर फंसाया इंदौर की महिला से लाखों की ठगी इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को लंदन निवासी कारोबारी बताकर पहले महिला से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसे अपनी मुंहबोली बहन बना लिया। इसके बाद महंगे उपहार भेजने का झांसा देकर महिला से 12 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। पीड़िता ने आरोपियों को पैसे देने के लिए अपने जेवर तक गिरवी रख दिए और चांदी के बर्तन भी बेच दिए।पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी कल्पना ने शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक पर एक वीडियो के माध्यम से उसकी पहचान अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन नामक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को लंदन में मोबाइल और कार शोरूम का व्यवसाय करने वाला बताया। बातचीत बढ़ने पर उसने महिला को अपनी बहन मानने की बात कही और विश्वास जीत लिया। 16 जून से खुलेंगे मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल ‘स्कूल चलें हम’ अभियान भी होगा शुरू भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत अब 16 जून से होगी। इसी दिन से राज्य सरकार का ‘स्कूल चलें हम’ अभियान का दूसरा चरण भी शुरू होगा जो 30 जून तक संचालित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में सात दिन की वृद्धि की है। अब शिक्षकों को 1 जून के बजाय 7 जून से विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र बच्चे का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करना ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को विशेष गतिविधियां आयोजित कराने और अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।