अखबार का संचालन सबसे कठिन और पवित्र यात्रा : तोमर भजन जेमिंग में जमकर थिरका छिन्दवाड़ा आदिवासी समाज ने उठाए सवाल फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच की मांग जैविक हाट के 25 सप्ताह पूर्ण 50 जैविक किसान सम्मानित अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी की कार्रवाई 12 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट जबलपुर एक्सप्रेस समूह की 35वीं वर्षगांठ पर आयोजित भजन जैमिंग कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता और अखबार का संचालन अत्यंत कठिन कार्य है। सच को उजागर करने में जोखिम अधिक होता है फिर भी जबलपुर एक्सप्रेस समूह अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है। उन्होंने अखबार को हिंदी भाषा और समाज की बड़ी सेवा बताते हुए इसकी 35 वर्षों की यात्रा को पवित्र और गौरवपूर्ण बताया। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि जबलपुर एक्सप्रेस ने हमेशा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक सोहन बाल्मीक ने अखबार की विश्वसनीयता की सराहना करते हुए इसे जिले के प्रमुख समाचार पत्रों में शामिल बताया। जबलपुर एक्सप्रेस के संस्थापक एवं प्रधान संपादक सनत जैन ने अखबार की स्थापना से लेकर 35 वर्षों की यात्रा और शुरुआती संघर्षों का उल्लेख करते हुए जनहितकारी पत्रकारिता को सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शनिवार की रात शहर में भक्ति संगीत और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला जब शहर के दशहरा मैदान पर भजन जैमिंग की स्वर लहरियों में पूरा छिंदवाड़ा शहर सराबोर हो उठा। महाराष्ट्र के भजन जैमिंग के गु्रप के कुणाल मोटवानी और उनके साथियों ने रात 9 बजे गणेश वंदना के साथ भक्ति की ऐसी लहर छोड़ी जिसमें पूरे शहरवासी देर रात तक गोते लगाते रहे। उन्होंने पारंपरिक भजनों को नये अंदाज में प्रस्तुत कर ऐसा जादू दर्शाया जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे और उनके साथ भजन गाने लगे ग्रुप के सदस्यों ने मेरा आपकी कृपा से जय सिया राम सहित अन्य लोकप्रिय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिससे पूरा दशहरा मैदान भक्तिमय वातावरण में डूब गया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का आनंद उठाया। प्रयास वुमन क्लब ने वृद्धाश्रम में की भजन संध्या पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रयास वुमन क्लब द्वारा गोधूलि वृद्ध आश्रम में भजन संध्या एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें संध्याकालीन भोजन प्रसादी का वितरण किया।क्लब अध्यक्ष श्वेता नायक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मान एवं आत्मीयता का अनुभव कराना था आदिवासी समाज ने उठाए सवाल फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच की मांग छिंदवाड़ा। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर एवं राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग को ज्ञापन सौंपकर जिले में पदस्थ तीन कर्मचारियों पर फर्जी जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग शासकीय आईटीआई तथा बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्रों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।. जैविक हाट के 25 सप्ताह पूर्ण 50 जैविक किसान सम्मानित छिंदवाड़ा की गुरैया सब्जी मंडी में शनिवार को जैविक हाट के 25 सप्ताह पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ने कई वर्षों से जैविक खेती कर रहे 50 किसानों को जैविक खाद खेती किट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई ने कहा कि जैविक खेती स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है तथा नागरिकों को जैविक उत्पादों को अपनाना चाहिए। समारोह में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान और क्लब सदस्य उपस्थित रहे। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी की कार्रवाई 12 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट आबकारी विभाग ने शहर के आसपास ग्राम रंगीन खापा लकड़ाई जाम्होड़ी और गंगई रोहना में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार चालू भट्टियां करीब 12 हजार किलो महुआ लाहन और 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जब्त महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में 6 प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पेंच नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई दो ट्रैक्टर जब्त खनिज विभाग ने 29 मई की रात पेंच नदी रिछेड़ा (परासिया) क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना जुन्नारदेव की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग ने बताया कि मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जनसेवा को समर्पित हैं वार्ड 42 के पार्षद संदीप सिंह चौहान । नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संदीप सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे लगातार क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि वार्ड 42 ही उनका परिवार है और वे हमेशा क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।