संस्कारधानी जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष के स्वागत के नाम पर छिड़ी सियासी होड़ अब शहर में चर्चा और विवाद का बड़ा केंद्र बन गई है। एक तरफ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के बड़े-बड़े दावों की हवा खुद माननीयों और उनके करीबियों के अवैध होर्डिंग-बैनरों ने निकाल दी है तो दूसरी तरफ स्वागत रैली में बजे तेज आवाज वाले डीजे ने सोशल मीडिया पर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। आलम यह है कि शहर के नए-नवेले फ्लाईओवर पर चढ़ते ही राहगीरों को सुगम रास्ता कम और नेताओं के मुस्कुराते चेहरों की प्रदर्शनी ज्यादा नजर आ रही है। प्रचार सामग्री के इस जंगल ने न सिर्फ शहर की सूरत बिगाड़ दी है बल्कि वाहन चालकों की नजर भटकाकर सड़क हादसों को भी खुला न्योता दे दिया है। जबलपुर शहर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष गुंडा अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के पहले ही दिन पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात से तड़के तक विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 30 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सुमित केवट और प्रमोद पटवा के कब्जे से घातक हथियार चाकू और तलवार भी बरामद किए गए हैं जिसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए रांझी और गढ़ा थाने में इन बदमाशों की परेड कराई और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए सभी बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और जो भी कुख्यात अपराधी सक्रिय पाए जाएंगे उनके खिलाफ जिलाबदर की सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल फुटेज में हरजोत खालसा नामक युवक खुलेआम राइफलें लहराते और फायरिंग करते हुए साफ नजर आ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक के पास मौजूद तीन राइफलों में से दो के लाइसेंस भी नहीं हैं और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था और पुलिस के इकबाल को खुलेआम चुनौती देती इस दबंगई के बाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और सबकी निगाहें बरगी पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका स्थित बंधैया मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती सुरभि चौधरी ने क्षेत्र के आदतन अपराधियों पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 9 नवंबर की शाम करीब 4 बजे जब सुरभि अपनी मां रोशनी चौधरी के साथ किसी काम से जा रही थीं तभी कुंदन चौधरी और राहुल शर्मा उर्फ फुल्ली सहित अन्य आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी जिसमें युवती की नाक में चोट आई। उस वक्त पिता मुकेश चौधरी और मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग निकले लेकिन रात करीब 8 बजे आरोपियों ने दोबारा हमला बोलते हुए चाकू से वार कर दिया जिससे पिता मुकेश चौधरी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि घटना की शिकायत गोहलपुर थाने में दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिससे वे खुलेआम घूम रहे हैं और पूरे परिवार की जान को खतरा बना हुआ है मप्र हाईकोर्ट के स्थापना दिवस और स्वर्गीय एडवोकेट मिहिर सेन की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी रविवार 15 नवंबर को अधिवक्ता खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। मप्र अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सिविल लाइन स्थित पीएमश्री शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के अधिवक्ता एथलेटिक्स पावर लिफ्टिंग बैडमिंटन टेबल टेनिस लॉन टेनिस वॉलीबॉल और शतरंज जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।टूर्नामेंट डायरेक्टर एडवोकेट दीपक पचौरी और संस्थापक एडवोकेट डॉ. प्रशांत मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला व पुरुष खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया जाएगा जबकि अन्य विजेताओं को ट्रॉफी मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में परिषद के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान है जनवरी 2027 में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले 100वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उपलक्ष्य में जबलपुर में भी एक दिवसीय भव्य मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी रविवार 15 नवंबर 2026 को शहीद स्मारक सभागृह में प्रातः 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलने वाले इस आयोजन की जानकारी महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के अध्यक्ष डॉ. जयंत तनखींवाले और सचिव प्रमोद दिवाकर पाठक ने दी है। यह सम्मेलन महाराष्ट्र शिक्षण मंडल बृहन्महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र व्यायामशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश और शहर की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पुणे से सुविख्यात नाट्यकर्मी व सिने कलाकार श्री योगेश जी सोमण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही नगर के सुप्रसिद्ध उद्योजक एवं साहित्यकार प्रशांत पोल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे जबकि शहर के जाने-माने अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जामदार स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के नामचीन कवियों द्वारा कविता पाठ मराठी भाषा के उत्थान पर परिसंवाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं व शिक्षकों का सम्मान मनमोहक नाट्यगीतों की प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण संपन्न होगा। आयोजकों ने शहर के सभी साहित्य प्रेमियों और नागरिकों से इस अनूठे सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।