Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Nov-2026

नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा अब 10 जनवरी को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने विभागीय नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 14 नवंबर 2026 के बजाय 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।पटवारी संघ की मांग को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग की सहमति के बाद परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने बुधवार शाम इसकी सूचना जारी की। अमूल दूध 4 रुपए लीटर तक महंगा मध्य प्रदेश में अमूल दूध की कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू हो चुकी हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैक 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए का हो गया है। इंदौर में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप आज से इंदौर में पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्नूकर प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। 12 से 21 नवंबर तक यशवंत क्लब में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा।इसमें दुनिया के 30 से अधिक देशों के खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी (95 साल) की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्हें एलर्जी से जुड़ी परेशानी है जो बीच-बीच में सामने आती रहती है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। सीजन में पहली बार MP में पारा 10°C से नीचे ठंड के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर अनूपपुर का अमरकंटक और कटनी का करौंदी सबसे ठंडे है। बीती रात कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। वहीं इंदौर इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा है।