शराब पीने से रोका युवक टंकी से कूदा भोपाल के गुनगा गांव में 20 वर्षीय युवक 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी टंकी पर पहुंचा और रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।\\ भोपाल...19 से 28 तक एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा जहां भारत समेत छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। भारत के अलावा जापान चीन मलेशिया कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। आतिशबाजी पर विवाद थाना घेरा पुलिस ने खदेड़ा शिवपुरी में दीपावली की रात आतिशबाजी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी में दो परिवारों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने दो दिन तक तनाव का माहौल बनाए रखा। विवाद इतना बढ़ा कि अगले दिन आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। वाहनों में तोड़फोड़ की गई और हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा। आज से फिर शुरू होगी दिग्गी की सत्य सनातन यात्रा दिवाली ब्रेक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार (11 नवंबर) से एक बार फिर अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। 20 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर शुरू हुई यह यात्रा 5 नवंबर को राघौगढ़ के पाटई आश्रम में रुकी थी। 5 दिनों के त्योहार विराम के बाद दिग्गी राजा का यह कारवां आरोन (गुना) से अपनी अगली मंजिल के लिए रवाना होगा।मध्य प्रदेश के 8 जिलों और 16 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए यह यात्रा 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होगी। MP के 17 शहरों में पारा 15°C से नीचे: मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। भोपाल-जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।