Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Nov-2026

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ 82 हजार 200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी करीब 50 अंकों की तेजी के साथ 25 हजार 300 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में मीडिया रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशकों की खरीदारी से बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। अक्टूबर में 6 फीसदी तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई देश में अक्टूबर महीने की खुदरा महंगाई दर बढ़कर करीब 6 फीसदी रहने का अनुमान है। आज यानी 12 नवंबर को अक्टूबर के महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक खाने-पीने की चीजों और सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर महंगाई दर पर पड़ सकता है। इससे पहले सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी दर्ज की गई थी। अगर महंगाई में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ सकता है। बिना बैंक खाते के 50 हजार रुपये तक कर सकेंगे NEFT भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे ट्रांसफर करने के नियमों को आसान बनाया है। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब बैंक खाता नहीं होने पर भी कोई व्यक्ति बैंक शाखा जाकर NEFT के जरिए एक बार में 50 हजार रुपये तक दूसरे के खाते में भेज सकेगा। वहीं सीधे नकद राशि भेजने की सुविधा के तहत एक बार में 10 हजार रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे। एक व्यक्ति महीने में अधिकतम 25 हजार रुपये तक नकद भेज सकेगा। आरबीआई के इस कदम से बैंकिंग सेवाओं से दूर लोगों को भी पैसे भेजने में आसानी होगी। एंथ्रोपिक CEO का दावा अगले 10 साल में खत्म हो सकता है कैंसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आने वाले वर्षों में चिकित्सा जगत में बड़ी क्रांति ला सकता है। AI चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने दावा किया है कि अगले 10 साल में कैंसर अल्जाइमर और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान मिल सकता है। उनका कहना है कि AI की मदद से नई दवाओं की खोज और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी। हालांकि फार्मा कंपनियों और वैज्ञानिकों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए इसे अवास्तविक बताया है। उनका मानना है कि गंभीर बीमारियों को पूरी तरह खत्म करना इतना आसान नहीं है।