Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Nov-2026

छठ महोत्सव की तैयारियां तेज देहरादून में छठ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल में बिहारी महासभा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहारी महासभा के पदाधिकारियों के साथ कैंट विधायक सविता कपूर भी शामिल हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिहारी महासभा के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने बताया कि महासभा पिछले कई वर्षों से छठ महोत्सव का आयोजन करती आ रही है लेकिन इस बार पहली बार देहरादून में इसे विशेष रूप से बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से रूबरू कराना है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी रहें। देर रात चला पारंपरिक नृत्य गोवर्धन पर्व पर श्री कृष्ण पूजन एंकर : देशभर के साथ ही देहरादून में भी गोवर्धन पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। देर रात तक गोवर्धन पर्व पर मंगल गीतों के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज से महिला-पुरुष युवा-युवतियों ने सामूहिक रूप से मनाया। मथुरा की तर्ज पर विशेष पूजा पद्धति जिसमें भगवान श्री कृष्णा (ठाकुर जी) की रंगोली से बना चित्र और उसके चारों ओर रखे छप्पन भोग को सुंदर तरीके से सजा कर रखा गया। इसके बाद महिला-पुरुष युवा-युवतियों सभी ने मंगल गीतों के साथ ही पूजा स्थल की परिक्रमा की और ठाकुर जी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह ठीक 8 बजकर 30 मिनट विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह ठीक 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। अब अगले छह माह तक ऊखीमठ में ही बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन होंगे। भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार को भावपूर्ण विदाई दी। हर तरफ जय बाबा केदार के जयकारे गूंजते रहे। इसके बाद बाबा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास के लिए ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ रवाना हो गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी मुख्य पुजारी वेदपाठी तीर्थ पुरोहित और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अब आगामी छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही भगवान केदारनाथ की नियमित पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। 1 करोड़ 42 लाख की लागत से जीर्णोद्धारित सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण एंकर- देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कालीदास मार्ग स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर 142.89 लाख रुपये की लागत आई है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और देश के करीब 17.5 प्रतिशत सैनिक प्रदेश से आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि के साथ ही वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों की सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है। सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार से यहां ठहरने वाले सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में वन रैंक वन पेंशन योजना नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण और सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। रुड़की में अपहरण मामले ने लिया नया मोड़ आरोपी पक्ष के बयान के बाद फरहाद के परिवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर निवासी फरहाद के कथित अपहरण का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। अपहरण के आरोपों को लेकर विवाद उस समय और गहरा गया जब रहीमपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नदीम अहमद मीडिया के सामने आए और उन्होंने फरहाद के परिवार पर कई गंभीर टिप्पणियां करते हुए परिवार के लोगों को गलत गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।नदीम अहमद के बयान के बाद फरहाद के परिजनों ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। फरहाद के भाई सावेज और जहांगीर आलम ने नदीम अहमद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सात नवंबर को नदीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई फरहाद का अपहरण किया था। परिजनों का दावा है कि अपहरण के बाद फरहाद को छोड़ने के एवज में 50 लाख रुपये से अधिक की मांग की गई थी।