Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Nov-2026

बिलासपुर जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज एक महीना पूरा हो गया है। एक तरफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 229 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की है जबकि 102 पटवारियों पर नो वर्क-नो पे लागू किया गया है। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल स्थल से सामने आई तस्वीरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।एक महीने से काम बंद कर आंदोलन कर रहे पटवारी अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन हड़ताल स्थल की कुछ तस्वीरों में पटवारी चाय-नाश्ता करते और आपस में मेल-मिलाप करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के बाद सवाल उठ रहा है कि आंदोलन मांगों को लेकर गंभीर संघर्ष है या हड़ताल के बीच आपसी मेल-मिलाप और पार्टी का दौर भी चल रहा है।इधर हड़ताल का सीधा असर आम जनता और किसानों के कामकाज पर पड़ रहा है। सीमांकन नामांतरण बंटवारा डिजिटल सिग्नेचर और जमीन से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हैं। किसान रकबा संशोधन के लिए परेशान हैं तो आम लोगों को राजस्व संबंधी कामों के लिए तहसील और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन डंप बरामद किए हैं। कार्रवाई में कुल 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है।पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल-सिंगमपल्ली जंगलों में डीआरजी 208 कोबरा बटालियन और K-9 डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डंप बरामद किया। यहां से 103 नग बीजीएल सेल समेत अन्य माओवादी सामग्री मिली।वहीं गंगालूर थाना क्षेत्र के FOB कुप्पागुड़ा के लेकामपारा जंगल में केरिपु 199 204 कोबरा और K-9 वेस्पा की संयुक्त टीम ने दो माओवादी डंप बरामद किए। यहां से 33 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।पुलिस के मुताबिक दोनों स्थानों पर कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। बरामद सामग्री के संबंध में पामेड़ और गंगालूर थाने में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री मिलने पर उसे छुएं नहीं और तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान किसानों को परेशान किया जाता था बिजली बंद की जाती थी और किसानों पर लाठियां तक बरसाई जाती थीं। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस चाहे तो इन सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सकती है।मंत्री केदार कश्यप की चुनौती पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार किया है। डहरिया ने कहा कि आज किसान परेशान हैं और बीजेपी नेता खुली बहस की चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी के पास चर्चा के लिए आखिर क्या है?शिव डहरिया ने आरोप लगाया कि पिछले साल की धान खरीदी का अब तक पूरी तरह निराकरण नहीं हो पाया है और सरकार किसानों का पूरा धान खरीदने में नाकाम रही है। उन्होंने बीजेपी पर दिखावे की राजनीति करने और किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।धान खरीदी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बीजेपी जहां पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को मुद्दा बना रही है वहीं कांग्रेस मौजूदा सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुंगेली दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले को 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने मुंगेली जा रहे हैं।धान खरीदी को लेकर विपक्ष के सवालों पर सीएम साय ने कहा कि सरकार धान खरीदी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सरकार ने व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की थी और इस साल भी धान खरीदी अच्छे से की जाएगी। लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार यानी मतदान से कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे इसके लिए दुर्ग जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और जरूरी होने पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन दिवसों में नाम जोड़ने हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।प्राप्त आवेदनों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा जबकि 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।अभियान के तहत ऐसे युवा जिनकी उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है वे प्रपत्र-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने और मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचने की अपील की है। बिलासपुर जिले में मल्हार पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।मामला 9 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका का है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश कुर्रे उसके बेटे लव कुर्रे और राजेश कुर्रे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामेश्वर कोसले और अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया था। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। मामले में मस्तूरी थाने में अपराध क्रमांक 94/2021 के तहत हत्या के प्रयास और बलवा का मामला दर्ज किया गया था।घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी सिरगिट्टी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही मल्हार पुलिस ने गोपनीय तरीके से घेराबंदी कर ओमप्रकाश कुर्रे लव कुर्रे और राजेश कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2018 के अन्य मामलों में लंबित चार स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की गई है। पांच साल से फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।