Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Nov-2026

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में होम स्टे फार्म स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों को पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से भोपाल में संभाग स्तरीय पंजीयन एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के आठ जिलों से बड़ी संख्या में इच्छुक लोगों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन और उसके आसपास होम स्टे की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए सरकार अब स्थानीय लोगों को सीधे पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। वहीं सिंहस्थ 2028 को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। विभाग का लक्ष्य उज्जैन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक होम स्टे का पंजीयन कराना है ताकि सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके।