PM मोदी के नाम पर दिवाली पर ₹8 हजार देने का मैसेज फर्जी पुलिस ने किया अलर्ट गुजरात पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर दिवाली पर 8000 रुपये देने वाले मैसेज को फर्जी बताया है। साइबर ठग सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने और फर्जी वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद लोगों से यह मैसेज 5 वॉट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप और 20 दोस्तों को भेजने को कहा जाता है।पुलिस के मुताबिक लिंक के जरिए ठग वॉट्सएप का एक्सेस हासिल कर सकते हैं और फर्जी APK ऐप डाउनलोड करवाकर बैंकिंग जानकारी ओटीपी और मैसेज चुरा सकते हैं। इससे बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। पुलिस ने साफ किया कि ऐसी कोई सरकारी योजना नहीं है। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने APK फाइल डाउनलोड न करने और OTP या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है। शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो रही है। इसमें 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। राहुल गांधी समिट के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को शामिल होंगे।तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू ने बताया कि भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। इसमें वैश्विक नेता नीति विशेषज्ञ और प्रोग्रेसिव विचारक शामिल आएंगे। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका देगी। वांगचुक का दावा- घर में नजरबंद बाहर 25+ जवान तैनात क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने गुरुवार रात वीडियो जारी कर कहा कि उनके घर के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है। पुलिस उन्हें घर से बाहर जाने नहीं दे रही है।दूसरी तरफ लद्दाख पुलिस का कहना है कि यह हाउस अरेस्ट नहीं है। यह चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है। वांगचुक और लद्दाख के संगठन 4 दिसंबर को होने वाले पहाड़ी परिषद चुनाव को सर्दियों में कराने का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर AQI 478 तक पहुंचा दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली यूनिर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया है। शहर में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। घने स्मॉग के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है।दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। छठ महापर्व आज से दावा- 40 लाख लोग बिहार लौटे लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होगी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। दावा किया जा रहा है कि देश के अन्य राज्यों से करीब 40 लाख बिहार लौट चुके हैं। पूजा के लिए राज्य के सभी घाट सज गए हैं।