Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Nov-2026

1. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 400 अंक टूटा भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 13 नवंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूटकर 81 हजार 500 के नीचे कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में भी करीब 170 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 25 हजार 100 के स्तर के करीब पहुंच गया है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बाजार में गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। 2. दुनियाभर में 12 घंटे से ठप Microsoft की सेवाएं दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई ऑनलाइन सेवाएं करीब 12 घंटे से प्रभावित हैं। इस तकनीकी खराबी के कारण आउटलुक ईमेल ऑनलाइन मीटिंग और क्लाउड पर फाइल सेव करने जैसी सुविधाएं बाधित हो गई हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक को लेकर एक लाख 40 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसका असर दफ्तरों के साथ स्कूल अस्पताल और सरकारी कामकाज पर भी पड़ा है। कंपनी की ओर से सिस्टम बहाल करने की कोशिश की जा रही है लेकिन सेवाएं पूरी तरह शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। 3. सुंदर पिचाई बने नंबर-1 ग्लोबल इंडियन लीडर सत्य नडेला को पछाड़ा हुरुन की 2026 ग्लोबल इंडियन लीडर्स लिस्ट में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला को पीछे छोड़ दिया है जबकि माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2024 के बाद अल्फाबेट की मार्केट वैल्यू में 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 395.19 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं इसी अवधि में माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। 4. देश में रिटेल महंगाई 6.09 प्रतिशत पर पहुंची 12 महीने का उच्चतम स्तर देश में महंगाई ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई जो पिछले 12 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। सितंबर में यह दर 5.54 प्रतिशत थी। खास बात यह है कि महंगाई दर RBI की तय 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा को भी पार कर गई है। दूध अंडे प्याज और लहसुन जैसी रोजमर्रा की चीजों के महंगे होने से खाद्य महंगाई बढ़कर 8.94 प्रतिशत हो गई है जबकि सितंबर में यह 7.74 प्रतिशत थी। 5. AI की मदद से बेहतर पिता और पति बन रहे मार्क जुकरबर्ग मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल सिर्फ कामकाज के लिए नहीं बल्कि परिवार को समय देने के लिए भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पर्सनल AI असिस्टेंट Muse बच्चों के लिए केक बनाने का सामान मंगवाने से लेकर घूमने-फिरने की बुकिंग तक में मदद करता है। जुकरबर्ग का मानना है कि तकनीक की असली सफलता तभी है जब वह इंसान को व्यस्त रखने के बजाय उसे एक बेहतर पिता पति और दोस्त बनने में मदद करे।