Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Nov-2026

21 नवंबर को CM करेंगे एनीव्हेयर रजिस्ट्री का शुभारंभ मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों के लिए 21 नवंबर से बहुप्रतीक्षित एनीव्हेयर रजिस्ट्री व्यवस्था शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वर्चुअली इसका शुभारंभ करेंगे।इस नई व्यवस्था के तहत मध्य प्रदेश का पहला दस्तावेज ग्वालियर से संपादित कराने की तैयारी है। इसके लिए स्थानीय जिला पंजीयन कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। नौकरी से हटाए गए कोरोना योद्धाओं का आंदोलन कोरोना महामारी के दौरान करीब दो साल तक मरीजों की सेवा करने वाले मध्यप्रदेश के हजारों अस्थायी स्वास्थ्यकर्मी एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने जा रहे हैं। नौकरी से हटाए गए इन कोरोना योद्धाओं ने अपनी पुनर्बहाली की मांग को लेकर आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप देने का ऐलान किया है। इसके तहत 16 17 और 18 नवंबर को भोपाल के नीलम पार्क में तीन दिवसीय महाआंदोलन किया जाएगा। छठ महापर्व आज से पूरे एमपी में भव्य तैयारियां लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राजधानी समेत पूरे एमपी में तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी में भोजपुरी एकता मंच समिति के तत्वावधान में शीतलदास की बगिया स्थित कमला पार्क घाट पर 15 और 16 नवंबर को मुख्य आयोजन होगा। इस बार घाट को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से संवारा जाएगा। महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर सुरेश रैना भारतीय क्रिकेटर रहे सुरेश रैना शुक्रवार तड़के उज्जैन पहुंचे। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रैना तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप करते रहे।भस्म आरती के बाद रैना ने देहरी से भगवान महाकाल का पूजन किया। उन्होंने नंदी जी का पूजन कर जल अर्पित किया और विधि-विधान से भगवान का आशीर्वाद लिया। MP में बढ़ी ठंड भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी सर्द पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है। बीती रात राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया।