Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Nov-2026

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह चरम पर है। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज खरना की पूजा होगी। शाम को छठ व्रती महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।बिलासपुर के अरपा नदी स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छठ पूजा समिति को इस बार 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। घाट की साफ-सफाई रोशनी पेयजल पूजा स्थल और पार्किंग समेत तमाम व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है।समिति पिछले करीब 25 दिनों से छठ घाट की तैयारियों में जुटी हुई है। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए इस बार भीड़ को व्यवस्थित करना सबसे बड़ी चुनौती है। समिति अध्यक्ष प्रवीण झा के मुताबिक छठ पर्व अब किसी एक समाज तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि शहर के हर वर्ग के लोग इससे जुड़ रहे हैं और छठ माता के प्रति आस्था लगातार बढ़ रही है।व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए समिति अध्यक्ष ने घाट पर ही अपना अस्थायी कार्यालय बनाया है। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को पूजा और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो यही समिति की प्राथमिकता है।समिति ने श्रद्धालुओं से आपसी सहयोग और अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील की है बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड नंबर 15 में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 बालिग आरोपियों का पुलिस ने पैदल मार्च भी कराया।पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले धारदार हथियारों से लैस आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और 8 बालिग तथा 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। एमसीबी जिले के दौरे पर पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फसल नुकसान धान खरीदी पटवारियों की हड़ताल महिला आरक्षण संविदाकर्मियों और बढ़ती बिजली दरों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।महंत ने कहा कि किसानों के फसल नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री और शासन को पत्र लिखा गया है। उन्होंने पटवारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है।बिजली के बढ़ते बिल को लेकर भी महंत ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता महंगी बिजली और अन्य समस्याओं से परेशान है। महंत ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। मुंगेली जिले के लोरमी में धान खरीदी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समर्थन मूल्य पर कल से शुरू होने वाली खरीदी के लिए जिले के 113 केंद्रों में साफ-सफाई बारदाना तौल कांटा समेत तमाम जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। नवागांव धान खरीदी केंद्र सहित सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। धान खरीदी को लेकर किसानों में भी उत्साह है। वहीं तैयारियों को लेकर धान खरीदी प्रभारी राकेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी। अब देखना होगा कि कल से शुरू होने वाली खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए कितनी सुचारू रहती है। दुर्ग जिले के पोटिया कला इलाके में पीलिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महज चार दिनों में करीब 9 लोग पीलिया की चपेट में आए हैं जिनमें एक मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। दूषित पानी को संक्रमण की संभावित वजह मानते हुए स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्र के 286 घरों का सर्वे किया गया है और लोगों को साफ-सफाई एवं पीलिया से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।