Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Nov-2026

स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाओं और हितग्राहियों का सम्मान विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र मिलावट से मुक्ति अभियान: छिंदवाड़ा हर्रई और पांढुर्णा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच 25 नमूने जब्त नकुलनाथ के साथ दिल्ली में वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल हुए हजारों कांग्रेसजन चार माह से वेतन नहीं मिलने पर रसोइया कर्मचारियों में नाराजगी 15 को धरना देने की चेतावनी 140 कराटे खिलाड़ियों ने परीक्षा में हासिल किए विभिन्न बेल्ट मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह में आदिवासी संस्कृति और राष्ट्रभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया।समारोह में स्व-सहायता समूहों को 2.88 करोड़ रुपए की सीसीएल राशि सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सरसों के बीज का निःशुल्क वितरण भी किया गया। स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों और तकनीकी सहायक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छह विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में जैविक खेती स्वच्छता पशुपालन उद्यानिकी और पातालकोट आजीविका के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में छिंदवाड़ा हर्रई और पांढुर्णा में विभाग की अलग-अलग टीमों ने मिठाई दुकानों होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान मावा मिठाई अंजीर बर्फी गुलाब जामुन सहित कुल 25 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गोपेश मिश्रा पंकज कुमार घाघरे और रूपराम सनोडिया की टीमों ने यह कार्रवाई की। मौके पर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जब्त नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से हजारों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने रैली में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैली में शामिल होने से पहले नकुलनाथ ने मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के निवास पहुंचकर प्रदेश सहित देशभर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे सभी के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र संविधान और मताधिकार की रक्षा तथा कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की। मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला छिंदवाड़ा की बैठक संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष किशोर सावले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रसोइया कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि दीपावली से पहले वेतन का भुगतान नहीं होने पर 15 तारीख को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में परासिया अध्यक्ष पद पर यशोदा बेलवंशी एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर पार्वती नागवंशी को मनोनीत किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री शांतिनाथ विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कराटे परीक्षा में 140 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो से लेकर ब्राउन बेल्ट तक हासिल किए। परीक्षा इंटरनेशनल कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रविंद्र जायसवाल द्वारा ली गई। इस दौरान सहायक कोच कविता थापा मोनिका मालवी शिखा मालवी और शालिनी परतेती मौजूद रहीं। मंदिर विवाद को लेकर पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति की बैठक न्याय की उम्मीद जताई श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति तहसील परिषद की आवश्यक बैठक आंगड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मंदिर से जुड़े विवाद जबलपुर हाईकोर्ट एवं छिंदवाड़ा सिविल कोर्ट में लंबित मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन को कई बार आवेदन देने के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई। मंदिर की संपत्ति ले जाने सहित अन्य मामलों में शिकायत की गई है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आदर्श फाउंडेशन ने किया पौधरोपण नागरिकों को बांटे नि:शुल्क पौधे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा अटल हर्बल आदर्श वाटिका में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने औषधीय फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों को नि:शुल्क पौधों का वितरण किया। जैव विविधता संरक्षण के लिए युवाओं को दिलाई शपथ पर्यावरण बचाने के बताए उपाय कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति छिंदवाड़ा द्वारा तामिया में जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरणविद् श्यामल राव शिक्षक देवाजी हुल्डे एवं माय भारत के वालेंटियर्स की उपस्थिति में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। इस दौरान श्यामल राव ने तामिया क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों और विभिन्न वृक्षों की पहचान कराते हुए उनके संरक्षण की जानकारी दी।