Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Nov-2026

​भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष का रोपण किया। यह आयोजन 15 जनवरी 2027 को भोपाल में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह की प्रारंभिक कड़ी थी। इस दौरान सेना और एनसीसी द्वारा 55 जिलों की मिट्टी लाकर पौधारोपण करने की पहल को सीएम ने एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। ​सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 1 नवंबर से 15 जनवरी तक प्रदेश में सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम होंगे। भोपाल की धरती पर पहली बार भारतीय सेना के अदम्य साहस का भव्य प्रदर्शन और सेना दिवस परेड आयोजित की जाएगी। ​उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जबकि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में समर्पित किया जाएगा।