भटेरा रेलवे क्रॉसिंग रास्ता 31 मार्च 2027 तक रहेगा बंद ओवरब्रिज निर्माण के आवागमन प्रतिबंधित सांप के डसने से बुझ गया घर का इकलौता चिराग परिजनों ने लगाया समय पर उपचार नहीं करने का आरोप कांग्रेस में फिर घमासान पार्टी से निष्कासित रामकुमार नगपुरे ने जिला अध्यक्ष संजय उइके और विधायक विवेक पटेल पर बोला तीखा हमला भटेरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की राह अब पांच महीने तक बदली रहेगी। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते 31 अक्टूबर से इस रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को 31 मार्च 2027 तक वैकल्पिक मार्गों से ही आवाजाही करनी होगी। खास बात यह है कि प्रशासन ने यातायात के दबाव और वाहनों की श्रेणी को देखते हुए भारी वाहनों हल्के वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए हैं। ऐसे में नैनपुर-लामता की ओर से बालाघाट आने और शहर से इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को नए रूट के अनुसार अपनी यात्रा तय करनी होगी। बालाघाट-नैनपुर सडक़ मार्ग पर स्थित भटेरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग (एलसी बीके-2) पर लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण विभाग और रेलवे विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान भारी मशीनों और निर्माण गतिविधियों के चलते दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। खेत में शौच करने गया 19 वर्षीय युवक जहरीले सांप का शिकार हो गया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परसवाड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम पसरा है। परिजनों ने परसवाड़ा अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल में सर्पदंश का तत्काल और समुचित उपचार मिल जाता तो आज उनका बेटा जिंदा होता। मृतक की पहचान परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खोरजा निवासी अरविंद पिता माधव सिंह मसराम (19) के रूप में हुई है। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ने कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को एक बार फिर खुलकर सामने ला दिया है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके और वारासिवनी विधायक विवेक पटेल पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने संगठन से लेकर नेतृत्व और क्षेत्रीय विकास तक पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि जिले में पिछले तीन वर्षों से कांग्रेस संगठन की कोई बैठक नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से जिले में कांग्रेस कमजोर हो रही है और वे पार्टी को खत्म करने में लगे हैं। वारासिवनी विधायक विवेक पटेल पर हमला बोलते हुए नगपुरे ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें क्षेत्र का अब तक का सबसे कमजोर विधायक बताया। नगपुरे ने कहा कि विधायक क्षेत्र में विकास कार्य कराने के बजाय लोगों और बच्चों से हाथ मिलाने चॉकलेट बांटने और हंसी-मजाक तक सीमित हैं। त्योहारों के बाजार में मिठाई और खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी और गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिलेभर में मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटंगी लांजी भानेगांव बालाघाट परसवाड़ा बिरसा और मलाजखंड में होटल मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान कहीं मिठाइयों के नमूने लिए गए तो कहीं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था खंगाली गई। जांच में कई प्रतिष्ठानों के किचन और परिसर में अस्वच्छता सामने आई जिस पर संचालकों को नोटिस थमाए गए। वहीं करीब 8 हजार रुपए मूल्य की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर नष्ट कराई गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बैहर के अंतर्गत जितने भी छात्रावास हैं उनके समस्त छात्र/ छात्राएं हैं सभी इस स्थापना दिवस पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कुमारी प्रीति धुर्वे नायिका शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास बैहर एवं छात्र घमीरा परते शासकीय महाविद्यालयीन बालक छात्रावास बैहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन पश्चात उपस्थित पालकों एवं समस्त छात्र छात्राओं तथा अधीक्षकों ने स्वादिष्ट भोज का आनंद लिया।