CM मोहन यादव बोले- लुटिया डूब रही लेकिन पप्पू मानता नहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपए का बोनस बांटा। संग्राहकों पर फूल बरसाए। सीएम ने 443 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ये पप्पू है कि मानता ही नहीं। कांग्रेस का पता नहीं कहां बेड़ा गर्क कराएगा। बंगाल में हारने पर हाय-रे चिल्ला रहे हैं केरल में जीत गए तो चुप बैठ गए। सरदारपुर विधायक बोले- जिले में जुआ-सट्टा ड्रग्स कारोबार रुके धार जिले की सरदारपुर विधानसभा में जुआ-सट्टा काला तेल अवैध शराब और ड्रग्स का कारोबार बंद कराने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है।शनिवार शाम लिखे पत्र में उन्होंने इन अवैध कारोबारों पर तुरंत रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि नशे और ड्रग्स का बढ़ता चलन युवाओं और बच्चों का भविष्य खराब कर रहा है। इससे क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इंदौर में RSS की बैठक 408 पदाधिकारी जुटेंगे इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 नवंबर से डेली कॉलेज में शुरू होगी।तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में संघ के अगले चरण की कार्ययोजना पर मंथन होगा। इसमें शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन विस्तार सामाजिक मुद्दों और भविष्य के अभियानों की दिशा तय की जाएगी।2 से 4 नवंबर तक होने वाली बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह सहित देशभर के करीब 408 प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ के 11 क्षेत्र और 46 प्रांतों से संघचालक सह संघचालक कार्यवाह सह कार्यवाह प्रचारक और सह प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। सतना से विधायक समेत 500 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए सतना से शनिवार को करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में 100 से ज्यादा चार पहिया गाड़ियों का काफिला दिल्ली के लिए निकला। कुछ कार्यकर्ता ट्रेन से भी जाएंगे। हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पुरी ने विधानसभा भवन पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया. उज्जैन में डेढ़ साल के भीतर सातवीं बार चला बुलडोजर उज्जैन महाकाल मंदिर के समीप बेगमबाग कॉलोनी में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. नगर निगम और पुलिस के सहयोग से उज्जैन विकास प्राधिकरण ने तीन प्लाटों पर बने 10 स्ट्रक्चर को तोड़ने की कार्रवाई की. बीते डेढ़ साल में यह सातवीं बड़ी कार्रवाई थी. चाइनीज मांझे से हेलमेट के अंदर कटी महिला की नाक इटारसी (नर्मदापुरम) के ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। इनमें सिटी थाने के कॉन्स्टेबल अफजल खान और ऑर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी दीक्षा चौधरी शामिल हैं। अफजल के माथे पर 6 और कान पर 2 टांके आए हैं वहीं दीक्षा के चेहरे और अंगूठे पर कट लगे हैं। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद मांझा उनकी नाक से रगड़ता हुआ निकला और अंगूठी में भी उलझ गया। तूफान अर्नब का असर अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे मध्यप्रदेश में तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। सागर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे पहुंच गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। रात का तापमान भी गिरकर 18 डिग्री पर आ गया