Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Oct-2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप भाभी ने थाने में की शिकायत नक्सल प्रभावित गांवों में विकास कार्यों को गति देने कलेक्टर ने किया भ्रमण बावनथड़ी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन गांधी विवादों में घिर गए हैं। उनकी भाभी पूजा गांधी ने 30 अक्टूबर कोतवाली थाने पहुंचकर अमन गांधी सहित परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 29 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे अमन गांधी के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में उनके घर पर आतिशबाजी हो रही थी। इस दौरान कुछ समर्थक घर में शराब पी रहे थे जिनकी उन्होंने फोटो खींच ली। आरोप है कि इसके बाद ससुर कुलदीप गांधी बड़े ससुर नरेंद्र गांधी जेठ विजय गांधी और देवर अमन गांधी ने उनके और पति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर ने उनका हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी। घटना के बाद डायल 100 को बुलाया गया। पुलिस ने आवेदन पर पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार अधोसंरचना विकास और रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को उन्होंने बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत दड़ेकसा के ग्राम केरझरी मुंडा और तुम्मा पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं।भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने तीनों गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने स्वयं भोजन चखकर देखा। केरझरी में बच्चों के लिए नमकीन उपमा तथा तुम्मा में रोटी और आलू की सब्जी तैयार की गई थी। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण पोषण और कुपोषण की स्थिति की भी जानकारी ली। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार 29 अक्टूबर को बोनकट्टा ग्राम में बावनथड़ी नदी से अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की। मौके से रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त कर थाना तिरोड़ी की सुपुर्दगी में रखवाई गईं। साथ ही अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रास्ते को जेसीबी की मदद से गहरे गड्ढे खुदवाकर बंद कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटंगी श्री विजय सिंह यादव को गुरुवार दोपहर बोनकट्टा ग्राम में बावनथड़ी नदी से अवैध रेत उत्खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने तहसीलदार तिरोड़ी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता और महिला की मौत हो गई। पहली घटना में 70 वर्षीय मारोती सोनी श्री हनुमंत कथा से लौट रहे थे तभी हीरापुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं दूसरी घटना सिवनी कैम्प में हुई जहां 60 वर्षीय लीला सलामे को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।