ट्रेंडिंग
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक मध्यप्रदेश का 71 वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। पहले दिन मोनाली ठाकुर का सुगम संगीत और समापन पर 3 नवंबर को मामे खान का लोक गायन मुख्य आकर्षण होगा। समारोह में 102 मेधावी विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति और किसान क्विज के 165 विजेताओं को ट्रैक्टर बुलेट व ई-स्कूटर बांटे जाएंगे। 30-31 अक्टूबर को भोपाल के मुख्य मार्गों से भव्य सांस्कृतिक गौरव यात्राएँ निकलेंगी। इसके अलावा कृषि हस्तशिल्प व्यंजन मेला और विभागों की विशेष प्रदर्शनियाँ भी लगेंगी। तीनों दिन आम नागरिकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।