Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Oct-2026

गर्मी में पेयजल संकट से निपटने निगम की तैयारी 75 नए बोरवेल होंगे हर वार्ड में पहुंचेगा टैंकर रिलायंस मॉल में घुनयुक्त दाल और सड़ी सब्जियां बेचने पर दो मामले दर्ज शिविर में 10 हितग्राहियों को मिले स्वामित्व योजना के दस्तावेज लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश 5-6 माह से वेतन को तरसे 550 आउटसोर्स कर्मचारी दीपावली से पहले भुगतान की मांग हरदीप पुरी की उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला नाम वापस लेने की मांग 1 गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पेयजल संकट से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम सभाकक्ष में सांसद विवेक बंटी साहू की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब शहर के प्रत्येक वार्ड में पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 25 अतिरिक्त टैंकर वाहन सहित किराए पर लिए जाएंगे। वहीं पूर्व में प्रस्तावित 50 बोरवेल की संख्या बढ़ाकर 75 कर दी गई है।बैठक में महापौर विक्रम सिंह अहके निगम आयुक्त सी.पी. राय सहित पार्षद एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अमृत-2.0 योजना के कार्यों में देरी और लापरवाही पर जिओ मिलर फर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। योजना के तहत 32 वार्डों में चल रहे कार्यों की पार्षदों के साथ समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया। इसके अलावा पाइपलाइन लीकेज सुधारने अवैध नल कनेक्शन हटाने और पुराने कुओं व बोरवेल को पुनर्जीवित करने के निर्देश भी दिए गए। 2 शहर के नागपुर रोड स्थित रिलायंस मॉल में घुनयुक्त तुवरदाल और सड़ी-गली कीड़े लगी पत्तागोभी व फूलगोभी बेचने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो अलग-अलग न्यायालयों में प्रकरण दर्ज कराए हैं। अक्टूबर 2023 में निरीक्षण के दौरान पकड़ी गई तुवरदाल भोपाल और पुणे की प्रयोगशालाओं में जांच के बाद मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाई गई। 29 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय में कंपनी सप्लायर और तत्कालीन जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया जबकि खराब सब्जियों के मामले में अपर कलेक्टर न्यायालय में कार्रवाई की गई है।वहीं दीपावली के मद्देनजर कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमें जिलेभर में निरीक्षण कर रही हैं। 3 शहर से लगे ग्राम जमुनिया में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सदस्यता से संबंधित लंबित आवेदन पर उन्होंने निर्देशित किया कि यदि शिकायतकर्ता पात्रता रखते हैं तो उन्हें शीघ्र सदस्य बनाया जाए। वहीं स्वामित्व योजना के तहत तहसील जमुनिया के 10 हितग्राहियों को संपत्ति के मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज सौंपे गए। 4 जिले के करीब 500 से 550 आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 5 से 6 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन अटकने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण मकान किराया और बच्चों की फीस जमा करने का संकट खड़ा हो गया है। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आशीष राजपूत ने शासन-प्रशासन से दीपावली से पहले लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है ताकि कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। 5 मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट से हरदीप पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी चौक पर उनका पुतला दहन किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से रैली निकाली जो जिला अस्पताल कोतवाली थाना और अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने हरदीप पुरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में नाम और तस्वीर सामने आने के बावजूद भाजपा ने हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भाजपा से उम्मीदवारी वापस लेने और साफ छवि वाले व्यक्ति को अवसर देने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि उम्मीदवार नहीं बदले जाने पर आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने जिले के सभी ब्लॉकों में भी पुतला दहन कर विरोध जताया। छिंदवाड़ा के 2.30 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 47 करोड़ रुपये 6 केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के तहत छिंदवाड़ा जिले के करीब 2 लाख 30 हजार किसानों के खातों में 47 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान की भरपाई के लिए अब तक 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि किसानों को दी जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देकर खेती को लाभकारी बनाना और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करना है। पैसे लेकर किन्नर बनाने का आरोप 5 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत छिंदवाड़ा में एक युवक ने सोहेल खान नामक व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर किन्नर बनाने प्रेमजाल में फंसाकर करीब 5 लाख रुपये लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सत्यम बर्डे ने 27 दिसंबर 2025 को कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने जीवनभर साथ रहने का भरोसा दिलाकर युवक से धीरे-धीरे करीब 5 लाख रुपये ले लिए। अब आरोपी न तो उससे बात कर रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। 12 साल पुराने मारपीट के मामले में 5 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार परासिया पुलिस ने 12 साल पुराने लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी गोलू उर्फ ऐतलाल टेकाम (37) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्रई बस्ती छिंदवाड़ा का निवासी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बिना एसएमएस या स्ट्रॉ रीपर के नहीं होगी कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई नरवाई जलाने पर लगेगा जुर्माना नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कंबाइन हार्वेस्टर संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कंबाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई के दौरान स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अथवा स्ट्रॉ रीपर का उपयोग अनिवार्य होगा। इनके बिना कटाई की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर ने किसानों को सुपर सीडर बेलर और मल्चर जैसे कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि नरवाई जलाने वालों और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने सहित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से नरवाई नहीं जलाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की।