अवकाश में भी खुलेंगी मंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आदेश जारी राज्य सरकार सोयाबीन और मक्का उत्पादन किसानों के लिए हितों की संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सोया और मक्का उत्पादन किसानों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी खरीदी के लिए मंडियाँ खुली रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने लिया महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। इस वृद्धि के फलस्वरूप शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की राशि जनवरी माह से देय होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी। विजयवर्गीय बोले-साला इतने जूते खाने के बाद भी आ गया इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक समाजसेवी को देखकर भड़क गए। समाजसेवी प्रहलाद पांडे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पोस्टर पर लिखा था- ‘30 हजार का बल्ब और 33 हजार लीटर फिनाइल।’ विजयवर्गीय ने उन्हें अपशब्द कहे और पुलिस अधिकारी से गाड़ी में बैठाने को कहा। उन्होंने कहा- ‘साला इतने जूते खाने के बाद भी यहां पर आ गया।’ शुक्रवार को सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा पाटनीपुरा चौराहे पर समाप्त हुई। गांधी सागर में हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक एक बार फिर मंत्रालय से बाहर करने की तैयारी है। इस बार कैबिनेट बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर में हो सकती है। सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े संभावित बड़े फैसलों को लेकर यह बैठक नवंबर के मध्य में हो सकती है। मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।इस बार कैबिनेट बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर डैम के पास प्रस्तावित है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख संभावित बताई जा रही है। हरदीप पुरी के पुतले फूंके टमाटर फेंकने की चेतावनी मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के फैसले पर सवाल उठाए।युवा कांग्रेस और NSUI ने हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के लिए भोपाल आने पर विरोध की चेतावनी दी। NSUI की प्रदेश उपाध्यक्ष विदुषी शर्मा ने काले झंडे दिखाने की बात कही। जिला महासचिव आदित्य प्रताप सिंह ने टमाटर फेंकने की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पुलिस कार्रवाई से नहीं डरेंगे। पूर्व जनपद CEO की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू और सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने अटैच कर ली है। मुख्यमंंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़ा कर त्रिपाठी ने 5923 फर्जी विवाह बताकर 30.18 करोड़ की राशि का फर्जी रूप से वितरण किया था। इस मामले में ईडी ने करीब दो माह पहले त्रिपाठी की गिरफ्तारी की थी। अटैच की गई संपत्तियां सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू के नाम पर बताई गई हैं। धीरेंद्र शास्त्री बोले- करैरा में बागेश्वर धाम का मठ बनेगा शिवपुरी जिले के करैरा में सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि करैरा में बागेश्वर धाम का मठ बनाया जाएगा जो अगले तीन साल में तैयार होगा।