Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Oct-2026

1. पान मसाला विज्ञापन विवाद में हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन FDA के नोटिस को दी चुनौती बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पान मसाला विज्ञापन विवाद को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA की ओर से मिले कानूनी नोटिस को उन्होंने चुनौती दी है। अजय का तर्क है कि विज्ञापन में एक कलाकार के तौर पर काम करने के लिए उन्हें सीधे नोटिस देना गलत है। कार्रवाई की जिम्मेदारी विज्ञापन देने वाली कंपनी और निर्माता की होनी चाहिए। इस मामले में 4 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है। वहीं FDA का कहना है कि जांच में अजय देवगन शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ द्वारा नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। 2. काबिल और शूटआउट एट लोखंडवाला के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है। उन्होंने कांटे काबिल शूटआउट एट लोखंडवाला और मुंबई सागा जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अक्टूबर को वह मुंबई स्थित अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। 23 अक्टूबर को ही उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया था। फिलहाल उनके निधन की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। संजय गुप्ता ने अभिनेता संजय दत्त के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 3. आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में जुटे सितारे जैकी श्रॉफ ने भी की शिरकत फिल्म निर्माता आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। शुक्रवार रात आयोजित इस पार्टी में जैकी श्रॉफ अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह उर्वशी रौतेला और सोनू निगम समेत कई हस्तियां पहुंचीं। टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद जैकी श्रॉफ की यह दूसरी पब्लिक अपीयरेंस बताई जा रही है। वहीं अजय देवगन ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए और राजपाल यादव ने अपने मजेदार अंदाज से रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा। 4. दिलजीत दोसांझ ने आलोचकों को दिया जवाब बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने ऑरा टूर 2026 के कॉन्सर्ट के दौरान आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ। दिलजीत ने कहा कि वह एक कलाकार हैं और सभी से प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी का समर्थन करते हैं। वहीं विवाद के बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर माफी भी मांगी है। 5. ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन 2 नवंबर को कोर्ट में होंगी पेश बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। नोरा को इस मामले में सरकारी गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराना है। आरोप है कि सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी और इसी रकम से नोरा को महंगे गिफ्ट दिए गए थे। मामले में ED की ओर से दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने यह निर्देश दिया है।