Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Nov-2026

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके चार इमली स्थित पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में हुई चोरी का हबीबगंज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शातिर चोर संतोष अहिरवार उर्फ झुमरू को गिरफ्तार किया है। ​आरोपी बंगले की दीवार फांदकर अंदर घुसा था और चार बाथरूम व किचन से करीब 20 हजार रुपये कीमत की 16 महंगी नल की टोंटियां चुरा ले गया था। वारदात के बाद उसने टोंटियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास छिपा दिया था। ​पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा और माल बरामद किया। आरोपी पर पहले से 12 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।