Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Oct-2026

जिले में दो भीषण सड़क हादसे 27 यात्री घायल; जुड़वा मासूम और तीन छात्राएं भी जख्मी महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप पार्षद राहुल मालवी पर FIR दर्ज सरदार पटेल की जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी सांसद-कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लगाई दौड़ पार्टी के बहाने गांगीवाड़ा से मूसादेही ले जाकर लूटपाट का आरोप एसपी से लगाई न्याय की गुहार सागौन तस्करी के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात और शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 27 यात्री घायल हो गए। पहला हादसा दमुआ थाना क्षेत्र के झिरी घाट में रात करीब 1.30 बजे हुआ जहां बालाघाट से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिल्लर से टकरा गई। हादसे में 18 यात्री घायल हुए जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरा हादसा छिंदवाड़ा-चांद मार्ग के अतरवाड़ा बाईपास पर हुआ जहां बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में नौ यात्री घायल हो गए। घायलों में जुड़वा मासूम बच्चे और कॉलेज की तीन छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। शहर के नगर निगम की महिला कर्मचारी ने वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद राहुल मालवी पर छेड़छाड़ अश्लील हरकत और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0842/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74 75(2) 296 एवं एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार 23 अक्टूबर को पार्षद ने शासकीय कार्य के बहाने उसे अपने निजी कार्यालय बुलाया। वहां अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जातिसूचक अपशब्द कहते हुए धमकाया। घटना के आठ दिन बाद 31 अक्टूबर को महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिला मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ में सांसद विवेक बंटी साहू कलेक्टर हरेंद्र नारायण डीआईजी राकेश सिंह एसपी अजय पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सांसद साहू ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। दौड़ पुलिस लाइन से जेल तिराहा और फव्वारा चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान सांसद ने सरदार पटेल के देश की रियासतों को एकजुट कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में दिए गए योगदान को याद किया। कलेक्टर ने भी विद्यार्थियों से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शहर के थुनिया निवासी मार्बल ठेकेदार राजकुमार सोमकुंवर ने अपने परिचित भूरा मिस्त्री एक महिला और तीन-चार युवकों पर लूटपाट अश्लील हरकत के लिए दबाव बनाने तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसे पार्टी के बहाने गांगीवाड़ा ले जाया गया जहां से सभी मूसादेही पहुंचे। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर युवकों ने उसके वाहन से 40 हजार रुपये पर्स और मोबाइल छीन लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे राजकुमार को पुलिस ने घर पहुंचाया। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच रकम व मोबाइल वापस दिलाने और सुरक्षा की मांग की है। बिछुआ वन परिक्षेत्र बफर जोन कुंभपानी में सागौन तस्करी और अवैध कटाई के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी स्वप्निल रघुवंशी और राहुल रघुवंशी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी करीब दो माह से फरार थे। वन विभाग की गठित टीम ने 30 अक्टूबर को छिंदवाड़ा न्यायालय परिसर में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ और जांच के लिए रिमांड पर लेकर टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद 31 अक्टूबर को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया। कुएं में गिरा तेंदुआ देर रात तक वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी पांढुर्णा जिले के ग्राम बोथिया में शनिवार को एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्रामीण की नजर कुएं में पत्थर के सहारे बैठे तेंदुए पर पड़ी जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अरुण बोडखे के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डिप्टी रेंजर गुलाब धुर्वे सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी देर रात तक रेस्क्यू में जुटे रहे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। कोटवार नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग 60-70 ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन उमरेठ के ग्राम मेंढवल खापा में कोटवार पद की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन की जानकारी गोपनीय रखी गई जिससे कई इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से वंचित रह गए। करीब 60 से 70 ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 265 लोगों ने कराया परीक्षण सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शंकर नगर परतला स्थित संकल्प पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 265 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम बारंगे चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या खरे तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भोला यादव ने निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों को जांच एवं परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां और टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। इनर व्हील क्लब ने लगाई नेकी की दीवार जरूरतमंदों को बांटे कपड़े दीपावली के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट 304 द्वारा पूजा लॉज के पास बेकरी वर्ल्ड के समीप ‘नेकी की दीवार’ का आयोजन किया गया। ‘ज्यादा है तो दे जाओ कम है तो ले जाओ’ के संदेश के साथ आयोजित इस पहल में जरूरतमंदों के लिए कपड़े उपलब्ध कराए गए।क्लब अध्यक्ष माही खंडेलवाल ने कहा कि दीपावली पर दूसरों के जीवन में खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है। घरों में अनुपयोगी पड़े कपड़े जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। जिले की 118 बाल वैज्ञानिक टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पांच टीमों का राज्य स्तर के लिए होगा चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 का जिला स्तरीय आयोजन 30 अक्टूबर को प्रदर्शनी कॉलोनी स्थित सनरेज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इसमें जिले की 118 बाल वैज्ञानिक टीमों ने अपने शोध एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके वैज्ञानिक एवं तथ्य आधारित समाधान निर्णायकों के सामने रखे।