मध्य प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस रविवार को पूरे प्रदेशभर में धूमधाम से मना रहा है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर दिया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाल परेड ग्राउंड में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। समारोह के दौरान 165 किसानों को ट्रैक्टर बुलेट और ई-स्कूटर दिए जाएंगे। इसके साथ ही 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा। इस खास मौके पर बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर मुंबई के कलाकारों के साथ अपनी सुरीली धुनों और गानों की थोड़े ही देर में प्रस्तुतियां देंगी। इंदौर उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।