Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Oct-2026

कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट और अपहरण के आरोप पर भड़के नकुलनाथ पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम कुलबेहरा नदी में मिला नवजात का शव अल्प वर्षा के चलते पानी की कटौती 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें देहात पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 1200 फीट चोरी की लीड बरामद नकुलनाथ ने 51 कन्याओं के पांव पखार तिलक लगाकर किया पूजन कांग्रेस कार्यकर्ता बलराम श्रीवास के साथ कथित मारपीट अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई। पीड़ित को साथ लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे नकुलनाथ ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बलराम श्रीवास का आरोप है कि हर्रई लौटते समय महल के सामने चौराहे पर भाजपा नेता अंशुल सोनी सहित पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की मोबाइल छीन लिया और कथित तौर पर अमरवाड़ा विधायक के निवास परिसर में ले जाकर दोबारा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस संबंध में अमरवाड़ा थाने में शिकायत भी की थी। नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस जिलेभर में आंदोलन करेगी और मामले को डीआईजी आईजी तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगी। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलबेहरा नदी घाट पर सोमवार सुबह नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नगर निगम के सफाई कर्मचारी विसर्जन घाट की सफाई कर रहे थे तभी उन्हें नदी के पानी में नवजात का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल नवजात की पहचान और शव नदी में पहुंचने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अल्प वर्षा और जलाशयों में कम पानी को देखते हुए इस बार रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी सीमित मात्रा में दिया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में हुई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में 15 नवंबर से नहरें खोलने का निर्णय लिया गया। जिले में 72418 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की योजना है। इस बार एक पलेवा के लिए 21 दिन की जगह केवल 15 दिन पानी दिया जाएगा। पूरी तरह भरे जलाशयों से ही एक पलेवा और तीन बार सिंचाई का पानी मिलेगा। सांसद ने किसानों से चना सरसों और मसूर जैसी कम पानी वाली फसलें लगाने की अपील की। साथ ही पानी की चोरी रोकने स्टॉप डैम के गेट 26 अक्टूबर तक बंद कराने और नहरों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई में देरी को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। खेतों में लगे बोरवेल की लीड चोरी करने वाले चार आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1200 फीट बोरवेल लीड बरामद की है जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 21 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में करीब 450 फीट और दूसरे मामले में 750 फीट लीड चोरी की गई थी। शिकायतों के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जांच शुरू की और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उइके वीरेंद्र मरास्कोल्हे बुधमान भारती और विनय सोरयाम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। मामले में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शारदेय नवरात्र की नवमीं पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निज निवास कमलकुंज शिकारपुर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन एवं कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नकुलनाथ ने मां दुर्गा स्वरूपा 51 नन्हीं कन्याओं का पुष्पवर्षा से स्वागत कर उनके पांव पखारे तिलक लगाया और विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन प्रसादी परोसी और उपहार भेंट किए। नकुलनाथ ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजने की परंपरा है। सिंगोड़ी और रजोला में गूंजे दंगल के दांव-पेंच सांसद ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह सिंगोड़ी और रजोला में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और भाजपा सरकार इन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ दूर-दराज से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। सांसद ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार सहित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। नवरात्रि पर सांवरी पुलिस की पहल युवतियों को बांटे हेलमेट नवरात्रि दुर्गा उत्सव के अवसर पर चौकी सांवरी पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाकर युवतियों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तीन सवारी नहीं बैठाने तेज गति से वाहन नहीं चलाने और नाबालिगों को वाहन नहीं देने की समझाइश दी। पुलिस ने कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। कार्यक्रम थाना प्रभारी आफताब खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। शंकरखेड़ा में विराट दीप महायज्ञ सम्पन्न युग निर्माण का लिया संकल्प शंकरखेड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं दुर्गा समिति के सहयोग से विराट दीप महायज्ञ श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे ने गायत्री साधना से होने वाले आत्मिक एवं भौतिक उत्थान की जानकारी दी। वहीं तहसील समन्वयक हेमंत माहोरे ने अवतार परंपरा और युग निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार रखे।