Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Oct-2026

मंच पर शराब पीकर जब पहुंचे दिलेर मेहंदी एंकर : सोशल मीडिया में प्रसिद्ध गायक दिलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा हैँ । बताया जा रहा है टिहरी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में गायक दिलेर मेहंदी को गाने के लिए बुलाया गया था लेकिन जब काफी समय तक दिलेर मेहंदी मंच पर नहीं पहुंचे तो वहां उपस्थित जनता नारे नाल लगाने लगी l उसके बाद दिलेर मेहंदी जब मंच पर पहुंचे वह शराब के नशे में थे l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वहाँ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद थे l हालात बिगड़ते देख उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खुद मंच पर पहुंच गए और उन्होंने शराब की नशे में लड़खड़ाते हुए दिलेर मेहंदी को खूब खरी-कोटी सुनाइ l रेखा आर्य मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कैंट थाने में मंत्री की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर 10 सदस्यीय विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग और कूटरचित दस्तावेज भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। वहीं स्वास्थ्य कारणों से अभी तक मंत्री रेखा आर्य के आधिकारिक बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद विवेचना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेखा आर्य प्रकरण पर बोले सूर्यकांत धस्माना: सिर्फ पुलिस नहीं 210 करोड़ के भ्रष्टाचार में ED और इनकम टैक्स करे जांच उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच उपजे विवाद पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और पूरे प्रदेश की सहानुभूति रेखा आर्य के साथ है। ​धस्माना ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अब तो खुद सरकार की एक मंत्री भी अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ घरेलू हिंसा ही नहीं बल्कि उनके पति द्वारा मंत्री पर 210 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए गए हैं। धस्माना ने मांग की कि इस मामले में केवल पुलिस जांच काफी नहीं है बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) को तुरंत दखल देकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने गिरधारी लाल साहू पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली देहरादून स्थित लोकभवन में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की । मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देवभूमि उत्तराखंड की महान जनता को नमन किया और प्रदेश की सेवा का अवसर देने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक प्रदेश नहीं बल्कि देश की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। यह बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम की पावन भूमि है। इसके साथ ही आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे अलौकिक धार्मिक स्थल भी यहां स्थित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। देवभूमि होने के साथ-साथ यह वीरभूमि भी है जहां लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य देश की रक्षा के लिए सेना में अपनी सेवाएं देता है। राज्यपाल ने प्रदेश की मातृशक्ति युवाओं किसानों और समाज की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकास के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर कांग्रेस का हमला भाजपा ने किया पलटवार एंकर - दुष्यंत कुमार गौतम के सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। दुष्यंत गौतम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं तो वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताते हुए पलटवार किया है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने 19 अक्टूबर को प्रदेश के लिए काला दिन बताते हुए दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने के दौरान भी कई विवाद सामने आए थे। ऐसे में अब उन्हें राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाना कई सवाल खड़े करता है। गरिमा दसौनी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब मामले में कथित वीआईपी की भूमिका और सीबीआई जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो ऐसे में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने भाजपा पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी शक्ति की बात करती है इन्वेस्टर समिट पर राहुल गांधी के सवाल पर CM धामी का पलटवार राहुल गांधी के इन्वेस्टमेंट पर उठाए सवालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल हर बात पर सवाल उठाते हैं जिसका सच्चाई से कोई नाता नहीं होता। मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि राज्य में शानदार इन्वेस्टर समिट हुई है और अच्छी ग्राउंडिंग भी हुई है जिसके आंकड़े प्रस्तुत कर दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को बड़े-बड़े लोग ही दिखाई देते हैं वही उन्हें इन्वेस्टमेंट लगता है। जबकि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति कठिन है यहां छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट होते हैं और छोटे-छोटे लोग ही रोजगार-स्वरोजगार देने का काम करते हैं।