ग्वालियर हादसा: CM की गाड़ी के आगे लेटी महिला ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में घायलों से मिलने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सीएम से मिलने आए लोगों को उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई। इसके बाद एक महिला आक्रोशित होकर मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे लेट गई। महिला को हटाने के बाद सीएम वहां से रवाना हो गए।मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात के बाद कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे में क्या हुआ इसकी पूरी तहकीकात की जा रही है। घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम के साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे।सीएम के रवाना होते ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया। आरोपी मनोज शर्मा की मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई कर दी। उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश सरकार के मंत्री वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा की ‘एक्सपायरी डेट’ नजदीक आने के बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा “99 बार जो अपनी लॉन्चिंग के क्वालिटी चेक में ही फेल हो गए वो बीजेपी की एक्सपायरी डेट बता रहे हैं।” उन्होंने भाजपा को केवल राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का महायज्ञ बताया। शिवराज ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को भी रेखांकित किया। उज्जैन में कलेक्टर बंगले पर साधु-संतों का धरना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू होगी। इससे पहले साेमवार को कम्प्यूटर बाबा साधु-संतों के साथ कलेक्टर रोशन सिंह के बंगले पर प्रदर्शन करने पहुंचे।कम्प्यूटर बाबा का आरोप है कि यात्रा के शुभारंभ पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति नहीं दी गई। इसी के विरोध में कलेक्टर बंगले के सामने बड़ी संख्या में साधु-संतों धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर रहे हैं। उज्जैन में दशहरे पर निकलेगी महाकाल की सवारी उज्जैन में दशहरे पर 20 अक्टूबर को बाबा महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी। साल में एक बार निकलने वाली इस सवारी में भगवान महाकाल चांदी की पालकी में विराजित होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे।शाम 4 बजे मंदिर में पूजन के बाद सवारी रवाना होगी। दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा। इस बार सवारी मार्ग पर करीब 1 लाख वर्गफीट में रंगोली बनाई जाएगी और ड्रोन से पालकी पर 500 किलो फूलों की वर्षा की जाएगी। कपिल परमार ने जूडो में कांस्य पदक जीता मध्यप्रदेश के कपिल परमार ने एशियन पैरा गेम्स में पैरा जूडो में कांस्य पदक जीता। उनकी उपलब्धि पर मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। सारंग ने लिखा कि कपिल ने पैरा जूडो में जीत हासिल कर सभी का मान बढ़ाया। उनकी इस सफलता से प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर सामने आया।