Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Oct-2026

मातारानी को लगाया अठवाई का भोग नौ कन्याओं के पखारे चरण मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़ उपचार के दौरान मादा बाघ शावक की मौत कारणों का खुलासा लैब रिपोर्ट से कोसमी में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा महिला समेत 8 गिरफ्तार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदेय नवरात्रा पर जगत जननी आदिशक्त की पूजा आराधना का पर्व ११ अक्टूम्बर से पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर दिन मातारानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जा रही है। १8 अक्टूबर शनिवार को मातारानी के अष्टम रूप मां महा गौरी की विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। अष्टमी तिथि को भक्तजनों ने मातारानी को अठवाई चढ़ाकर कन्या पूजन व हवन एवं महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। मां महागौरी से सभी भक्तजनों के मनोकामना पूर्ण करने की कामना की गई। अष्टमी के अवसर पर शहर की प्रमुख माता मंदिरों में माता रानी को अठवाई चढ़ाने व पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वहीं १9 अक्टूबर को नवमीं मनाई जावेगी व ढोल नगाड़ों व डीजे की धुनों के साथ कलश एवं जवारा विसर्जन किया जाएंगा। नवमीं के दिन जगह-जगह सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों में हवन-पूजन व कन्या पूजन कर महाप्रसाद व भंडारा का आयोजन किया गया है। . कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र में जिंदगी की जंग लड़ रही मादा बाघ शावक आखिरकार दम तोड़ गई। वन विकास निगम के मोहगांव परियोजना क्षेत्र के ग्राम अरौली से 8 अक्टूबर को रेस्क्यू किए गए शावक को बचाने के लिए वन्यजीव चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार किया जा रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद 18 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के बाद जैविक नमूने जांच के लिए जबलपुर की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र में उपचाराधीन एक मादा बाघ शावक की 18 अक्टूबर को मौत हो गई। शावक को 8 अक्टूबर को वन विकास निगम के मोहगांव परियोजना क्षेत्र के ग्राम अरौली से रेस्क्यू किया गया था। बताया गया कि शावक आबादी के बीच पहुंच गया था और उससे जुड़ी एक घटना में महिला घायल हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए वन्यजीव उपचार केंद्र में भर्ती कराया था। बालाघाट. ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत ग्राम कोसमी में जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित आठ लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी मकान की पहली मंजिल पर कमरे में चटाई बिछाकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 24420 रुपए नकद छह मोबाइल फोन दो मोटरसाइकिल और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ग्राम कोसमी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कोसमी के वार्ड क्रमांक-1 में काशी बाई के मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में दबिश दी। वहां आठ लोग चटाई बिछाकर 52 ताश के पत्तों के साथ हार-जीत का दांव लगाते मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी को पकड़ लिया। मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र राज्य में शराब की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लांजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से अंग्रेजी शराब और बीयर की 35 पेटियां बरामद की हैं। वाहन से 416.4 लीटर शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 3.47 लाख रुपए है। तस्करी में इस्तेमाल कार की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र राज्य के कार में सवार खेमेन्द्र बडग़ैया निवासी आम्बेतालाब तहसील गोरेगांव जिला गोंदिया और प्रेमसिंह राजपूत निवासी कोरची जिला गढ़चिरोली को गिरफ्तार किया है। मॉयल लिमिटेड सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में 65 वां अखिल भारतीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल व समापन 19 अक्टूबर को होगा। टूर्नामेंट की खिताबी भिड़त आरकेएम नारायणपुर छ.ग. व आरटी बॉयज हैदराबाद के बीच होगी। दुर्गा अष्टमी के दिन 18 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल मैच आरकेएम नारायणपुर छत्तीसगढ़ व मॉयल इलेवन बालाघाट के मध्य खेला गया। इसमें नारायणपुर ने 3-0 गोल से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल आरटी बॉयज हैदराबाद बनाम मॉयल बॉयज उकवा के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीम निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर रही। जिसका निर्णय ट्राईबेकर से किया गया इसमे हैदराबाद टीम 4-1 गोल से विजयी रही।