Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Oct-2026

दो साल पहले खत्म हुआ सरकारी अनुबंध अब सब्जी मंडी में आलू ढो रही ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी गाड़ी नीट पेपर लीक और चंदा चोरी पर नकूलनाथ ने भाजपा को घेरा सूखे पर आंदोलन की चेतावनी विनय ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी ढाई लाख नकदी और जेवरात ले उड़े चोर चंद्रजोत के बीज खाने से तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंकामहिला का वीडियो आया सामने शहर की गुरैया सब्जी मंडी में सरकारी नाम के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। मंडी में एक ऐसी गाड़ी आलू लोड करते हुए नजर आई जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वाहन करीब दो साल पहले स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर लगा हुआ था लेकिन अनुबंध समाप्त होने के बाद भी वाहन से सरकारी लिखावट नहीं हटाई गई। इसके बाद से ही वाहन का उपयोग निजी एवं व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है। नियमानुसार सरकारी विभाग से अनुबंध समाप्त होने के बाद निजी वाहन से शासकीय पहचान संबंधी लिखावट हटाई जानी चाहिए। इसके बावजूद वाहन पर सरकारी नाम का बने रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सरकारी नाम का उपयोग पुलिस चेकिंग और टोल टैक्स से बचने के लिए किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। चौरई विधायक कार्यालय में आयोजित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई नीट पेपर लीक चुनावी चंदे और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता किसान और युवा परेशान हैं। चौरई सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए उन्होंने सरकार से दोनों जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को तत्काल राहत राशि देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन करेगी।नकुलनाथ ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने मंडलम एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान धनौरा के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पांढुर्णा। गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर 2.21 लाख रुपये नकद और दो वाहन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने रविवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उइके आशीष बारसकर पियूष बारपेटे गोविन्द विश्वकर्मा ऋतिक सूर्यवंशी और लूट के जेवर खरीदने वाला तरुण खाकरे शामिल हैं। वारदात 9-10 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी। विरोध करने पर दुकान संचालक राजेश खरबड़े पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। पीड़ित परिवार ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार जताया। परासिया की नगर परिषद न्यूटन के वार्ड नंबर 2 में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपये की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। सलमान पिता सगीर खान के घर में विगत रात्रि चोरी की वारदात हुई। घर के लोग बाहर गए हुए थे इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और जेवरात सहित अन्य सामग्री चोरी कर ली। घटना की सूचना न्यूटन पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिले में चंद्रजोत के बीज खाने से तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय अनुज सरयाम सहित लक्ष्मण सरयाम और विनीता सरयाम के बीज खाने के बाद अस्वस्थ होने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर एक महिला का वीडियो भी सामने आया है जिसमें घर के पास बेर तोड़ने और बच्चों द्वारा बेर व चंद्रजोत के बीज खाने का जिक्र किया गया है।हालांकि बच्चों ने वास्तव में कौन-से बीज और कितनी मात्रा में खाए उनकी तबीयत कैसी इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।