Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Oct-2026

छिंदवाड़ा से शुरू हुआ कांग्रेस का घर वापसी अभियान पूर्व सांसद नकुलनाथ के समक्ष अमित सक्सेना ने थामा हाथ अल्प वर्षा से फसलें खराब किसानों को राहत दिलाने सांसद ने CM को लिखा पत्र पहली किश्त के 8 माह बाद भी मकान नहीं बनाए 232 हितग्राहियों को नोटिस पातालकोट की वादियों में 76 वर्षीय बुजुर्ग सहित 20 ट्रेकर्स ने किया 25 किमी ट्रेक मां शैलपुत्री मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब फूलों से सजा दरबार मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के घर वापसी अभियान की शुरुआत हुई है जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अमित सक्सेना ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद नकुलनाथ के समक्ष हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नकुलनाथ ने सभी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नकुलनाथ ने कहा कि कांग्रेस में घर वापसी की शुरुआत छिंदवाड़ा से हो चुकी है। पार्टी के दरवाजे उन लोगों के लिए खुले हैं जिन्हें अपनी गलती का एहसास है। वहीं अमित सक्सेना ने अपने फैसले पर पछतावा जताते हुए कमलनाथ नकुलनाथ और कांग्रेसजनों से माफी मांगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां संगठन की मजबूती पर बात होती है लेकिन विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में अल्प वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर फसलों का सर्वे कराने और किसानों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पांढुर्णा और सौंसर क्षेत्र में कपास की फसल को नुकसान होने की आशंका है जबकि छिंदवाड़ा जिले में भी विभिन्न फसलें प्रभावित हुई हैं। सांसद ने आरबीसी 6.4.1 के तहत फसलों का सर्वे कराकर किसानों को जल्द राहत देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों जिलों के कलेक्टरों को भी पत्र लिखकर सर्वे और राहत की कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पहली किश्त मिलने के 8 माह बाद भी आवास निर्माण शुरू नहीं करने वाले 232 हितग्राहियों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। आयुक्त सी.पी. राय ने निर्देश दिए हैं कि नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर संबंधित प्रकरण निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही शासन से मिली पहली किश्त की 1 लाख रुपये की राशि भी संबंधित हितग्राहियों से वसूल की जाएगी। पांढुर्ना के संत जगनाड़े चौक पर आयोजित किसान आंदोलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कर्जमाफी फसल नुकसान का तत्काल मुआवजा और पांढुर्ना को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों में फसलें खराब हैं और कुएं सूखे पड़े हैं लेकिन सरकार किसानों को केवल आश्वासन दे रही है। नकुलनाथ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को भोपाल से लेकर दिल्ली तक ले जाया जाएगा। उन्होंने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की लड़ाई जारी रखने की बात भी कही। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड जिला प्रशासन और इंडिया हाईक्स के संयुक्त तत्वावधान में पातालकोट में राष्ट्रीय स्तर का चार दिवसीय ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पुणे चेन्नई बेंगलुरु अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से आए 20 ट्रेकर्स शामिल हुए हैं। 23 से 76 वर्ष तक की उम्र के प्रतिभागी लगभग 25 किलोमीटर की ट्रेकिंग के दौरान जंगलों पहाड़ों और दूधी नदी के किनारे प्रकृति का आनंद ले रहे हैं। ट्रेकर्स ने पातालकोट की जनजातीय संस्कृति रीति-रिवाजों और पारंपरिक जीवनशैली को भी करीब से जाना। कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ट्रेकिंग के माध्यम से स्थानीय युवाओं और जनजातीय समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। यह अभियान जनवरी के अंत तक जारी रहेगा। बुधवारी बाजार स्थित जागृत पीठ मां शैलपुत्री मंदिर में नवरात्रि की छठी तिथि पर मां शैलपुत्री का प्रकट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों व दीपों से सजाया गया। मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन भव्य महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। मंदिर अध्यक्ष सेलू मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सहभागिता और आयोजन के महत्व की जानकारी दी। कोहपानी में स्वास्थ्य शिविर 735 मरीजों की जांच 13 जिला अस्पताल रेफर हर्रई विकासखंड के ग्राम कोहपानी में सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में 31वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 735 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गईं। इनमें 450 महिलाएं और बालिकाएं तथा 285 पुरुष शामिल रहे। जांच के दौरान 13 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मरीजों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश 1800 किलो महुआ लाहन नष्ट पांढुर्णा में आबकारी विभाग सौंसर की टीम ने ग्राम मेहराखापा एवं सीतापार में अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश देकर 1800 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया और 30 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में की गई। छिंदवाड़ा की ‘पुष्प की अभिलाषा’ पहल को राष्ट्रीय पहचान नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा की अभिनव पहल ‘पुष्प की अभिलाषा’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की राष्ट्रीय बुकलेट में इस पहल को शामिल किया गया है। इसके तहत धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूल मालाएं और पत्तियों को एकत्रित कर उनका पर्यावरण अनुकूल प्रसंस्करण किया जाता है। इस पहल से जैविक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन होने के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। हनुमान मंदिर में सुहागले पूजन महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित श्री पीपीलेश्वर पूर्वमुखी हनुमान मंदिर के दुर्गा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सेवा समर्पण समिति द्वारा सुहागले पूजन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। पंडाल में 33 कोटि देवी-देवताओं के भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे कलेक्ट्रेट की नाजिर शाखा में 40 साल से कायम है अनूठी परंपरा कलेक्ट्रेट की जिला नाजिर शाखा में मां सिद्धिदात्री के प्रति आस्था की अनूठी परंपरा आज भी निभाई जा रही है। यहां एक कुर्सी पर बैठने से पहले कर्मचारी जूते-चप्पल उतारते हैं। बताया जाता है कि पहले शाखा में मां सिद्धिदात्री की प्राचीन प्रतिमा स्थापित थी जिसे बाद में कलेक्टोरेट बंगले के समीप मंदिर में विराजित किया गया। इसके बावजूद मां के प्रति श्रद्धा से जुड़ी यह परंपरा करीब चार दशकों से कायम है। नए कर्मचारी भी इस परंपरा का सम्मान करते हुए इसका पालन करते हैं। यह परंपरा सरकारी कार्यालय में आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल है।