Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Oct-2026

देहरादून में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी देहरादून जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि सीआरआरआई और अन्य संस्थाओं की सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित स्टडी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसके आधार पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों से 500 मीटर पहले 6-लेन मार्ग को 4-लेन या 2-लेन में बदलने की योजना पर काम किया जा रहा है। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए एनएचएआई स्पीड कैमरे लगाएगा। साथ ही साइनेज बोर्ड रंबल स्ट्रिप्स ज़िग-ज़ैग बैरियर और ट्रक चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी सक्रियता तेज कर दी है। महिला मोर्चा विधानसभा स्तर पर सम्मेलन जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसके साथ ही नव-मतदाता युवतियों और Gen-Z से सीधा संवाद साधकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। चुनावी तैयारियों और संगठन की रूपरेखा को लेकर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने विस्तार से जानकारी दी। UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड अब निकाहनामे की तैयारी में है और इसका ड्राफ्ट भी तैयार हो रहा है। इसमें शादी कराने वाले मौलवियों के पंजीकरण से लेकर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को शामिल किया गया है ताकि निकाह में पारदर्शिता आए और महिलाओं को सुरक्षा मिल सके।इस पहल की सराहना करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पति ने फेसबुक लाइव के जरिए आरोप लगाया था कि रेखा आर्य ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पिछले 10 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार कर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की जांच कराने की मांग भी की। साथ ही मंत्री द्वारा जारी ऑडियो को एआई से बनाया गया फर्जी बताया। जवाब में रेखा आर्य ने अस्पताल से आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऑडियो असली है और वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगी। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों या मामले से जुड़े लोगों को किसी भी तरह का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल पद पर नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए और पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर दिया। शैलजा ने कहा कि ऐसे घटनाक्रम से जनता का न्याय व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा कमजोर हो सकता है। वहीं कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शैलजा ने गणेश गोदियाल हरीश रावत यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुष्यन्त कुमार गौतम का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा किअंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की नहींबल्कि न्यायमहिला सुरक्षा और प्रदेश की अस्मिता से जुड़ा सवाल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।