Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Oct-2026

इंदौर में बच्ची से बदसलूकी भाजपा मंडल अध्यक्ष पर फिर इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान नाबालिग बालिका से अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में हीरानगर पुलिस ने शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ FIR दर्ज की।मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। घटना दो दिन पहले गुरुवार रात की है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में उद्योगपतियों और निवेशकों से की चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों और औद्योगिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठकों के दौरान निवेशकों और उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश की व्यापक संभावनाओं अनुकूल औद्योगिक वातावरण तथा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न उद्योग मित्र नीतियों की जानकारी साझा की। राम मंदिर ट्रस्ट और वोट चोरी पर दिग्विजय के आरोप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े होने और अब वोट चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 2 करोड़ रुपए की जमीन अगले ही दिन राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपए में बेची गई।शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान सिंह ने ट्रस्ट के जमीन सौदों चंदे और निर्माण कार्यों की जांच की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी सवाल उठाए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। शिवराज बोले- देशविरोधी तत्व रिजीम चेंज.. के नारे लगा रहे केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज कल देशविरोधी तत्व ‘रिजीम चेंज’ जैसे नारे देकर सत्ता परिवर्तन के प्रपंच रच रहे हैं इनके इरादे जाहिर हो गए हैं दिल की बात जुबान पर आ गई है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके हैं। एसआईआर के पहले भी हारे एसआईआर के बाद भी हारे। अब लगा कि चुनाव में जीत नहीं सकते जनता जिताएगी नहीं तो अराजकता फैलाओ देश को तोड़ो में लगे हैं। लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। भोपाल में यौन हिंसा के बाद बच्ची का गला घोंटा भोपाल में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या के बाद शनिवार को 3 घंटे विरोध प्रदर्शन हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।उनका कहना था कि पुलिस आरोपी मोबिन को फांसी दे या हमें सौंपे। हम उसे सजा देंगे। भीड़ ने थाने में जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने थाने के गेट पर धक्का-मुक्की भी की। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।वहीं वारदात वाली रात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी बच्ची को ले जाते हुए और कुछ देर बाद अकेले निकलते हुए दिख रहा है। मंडी में 4 को कुचलने का CCTV फुटेजमहिला की मौत उज्जैन के खाचरौद में शनिवार सुबह लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में गोवंश से भरी पिकअप ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में रेखा नाम की महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।घायलों में मृतक के पति नंदराम सागरबाई पति बद्री और भेरूलाल शामिल हैं। घायलों के हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बारिश का दौर अब भी जारी मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन बारिश का दौर अब भी जारी है। पिछले दो दिनों से ग्वालियर चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश हो रही है।