Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Oct-2026

रतनजोत के बीज खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार जिला अस्पताल रेफर नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे परासिया बीईओ-बीआरसी अब होगी कार्रवाई मोही घाट पर बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर पांच घायल भाजपा की संभागीय बैठक कल प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल लालबाग की माई के दर्शन को उमड़ेगा जनसैलाब विनोद यदुवंशी बने अध्यक्ष पांढुर्णा जिले के सौंसर में रतनजोत के बीज खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बीमार होने वालों में रामपेठ निवासी अर्चना उनकी बेटी देवांशी और बेटा शैलेष शामिल हैं। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सौंसर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने देर शाम बेहतर इलाज के लिए तीनों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रतनजोत के बीज खाने के कुछ समय बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की हालत खराब होने से परिजन घबरा गए। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है और परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंतित है। शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विभागीय कार्यों में लापरवाही रोकने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शिक्षा विभाग जनजातीय कार्य विभाग और जिला शिक्षा केंद्र की संयुक्त समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीईओ बीआरसी और फील्ड अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का औचक निरीक्षण करने निर्धारित मुख्यालय पर निवास करने और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा। लगातार लापरवाही और कारण बताओ नोटिस के बाद भी सुधार नहीं होने पर परासिया के बीईओ और बीआरसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। पांढुर्णा नेशनल हाईवे-47 के मोही घाट पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दो ट्रैक्टरों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में चार ड्राइवर और एक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नागपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की हालत बेहद गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ढलान पर तेज रफ्तार के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। मोही घाट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर और संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी मार्गदर्शन देंगे। बैठक में छिंदवाड़ा बालाघाट सिवनी और पांढुर्णा जिलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा होगी कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें सहकारी समितियों के विस्तार और किसानों को सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान के तहत दुग्ध मत्स्य और अन्य सहकारी समितियों के सदस्यों के खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में खुलवाने के निर्देश दिए। जिले की 38 नवगठित बी-पैक्स समितियों के भवन और गोदाम निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। इनमें से 11 समितियों के भूमि आवंटन प्रस्तावों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं जिले को 33500 किसान सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है कल छोटू सिंह रावणा के भजनों से गूंजेगा छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू के आमंत्रण पर प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा कल छिंदवाड़ा आएंगे। वे रात 8 बजे सांसद निवास के सामने पंकज टॉकीज परिसर में आयोजित विशाल देवी जागरण में भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ होगी। जागरण में छोटू सिंह रावणा अपने प्रसिद्ध भजनों से भक्तों को भक्ति में सराबोर करेंगे। आयोजन समिति ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। लालबाग की माई सेवा समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार चलित झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसमें शेर और वानर सेना रामायण पाठ व नृत्य के माध्यम से माता रानी की आराधना करती नजर आएगी। पिछले वर्षों में यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। समिति की बैठक में विनोद यदुवंशी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गोसाईं दुर्गा उत्सव समिति का 27वां वर्ष गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम गोसाईं दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष 27वां दुर्गा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि में भजन संध्या गरबा रास महिलाओं की प्रतियोगिताएं और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महापंचमी पर सामूहिक महाआरती भी हुई। समिति की महिला मंडल सदस्य श्वेता अर्पित नायक ने बताया कि आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना पारिवारिक माहौल बनाए रखना और कॉलोनी में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।