जय जोहार पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का आरोप आदिवासी युवाओं ने की कार्रवाई की मांग दशहरा पर्व को लेकर उत्कृष्ट स्कूल मैदान के सामने से नगर पालिका ने हटाई दुकानें विकसित भारत 2047 पर दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू मिलेट्स अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का किया आह्वान भोपाल में रोजगार और अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आदिवासी युवाओं के साथ कथित अभद्रता और आदिवासी समाज के पारंपरिक अभिवादन जय जोहार पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बालाघाट के आदिवासी युवाओं ने मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच तथा आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन के दौरान मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह ने युवाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। उनका दावा है कि इस दौरान जय जोहार जैसे पारंपरिक अभिवादन के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। युवाओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिला मुख्यालय में हर वर्ष विजयदशमी दशहरा पर्व पर स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाता है। दशहरा पर्व को लेकर नपा प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट स्कूल मैदान के सामने लगे चाय-पान ठेला जूस एवं डोसा सहित अन्य दुकानें हटाया गया। दुकानदारों को दशहरा पर्व तक इस स्थल पर दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी गई। दुकान हटाए जाने से चाय-पान व नाश्ता की दुकान ठेला में संचालित करने वाले दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से विकसित भारत वीबी-जी राम जी पोषण एवं स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ 14 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण स्टॉल लगाया जहां पोषण सामग्री प्रदर्शित कर उसके महत्व की जानकारी दी गई। सांसद भारती पारधी ने स्टॉल का अवलोकन किया और मिलेट्स यानी मोटे अनाज को आहार में शामिल करने पर जोर दिया। आयोजन के तहत पोषण विषय पर प्रश्नोत्तरी चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सुगम संगीत मंडली मंडला ने नाटक के माध्यम से पोषण का संदेश दिया। उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा जिला मुख्यालय सहित तहसील व ग्रामीण अंचलों में १४ अक्टूबर को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पूरे हर्षोल्लास से आस्थापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक समानता स्वतंत्रता व बंधुत्व का संदेश देने वाले इस दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर शहर मुख्यालय में सुबह बौद्ध अनुयायियों ने आंबेडकर चौक में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित भन्ते जी के द्वारा बाबा साहब की प्रतिज्ञाओं का वाचन किया गया। जिसे उपस्थित बौद्ध अनुयायियों ने उन प्रतिज्ञाओं को दोहराते हुए उस पर अमल करने का संकल्प लिया। शाम के समय शहर में आम्बेडकर चौक से भव्य धम्म रैली निकाली गई। वहीं स्थानीय कमला नेहरू प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।