नगरपालिका में विद्युत लाइन विस्तार कार्य का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदार ने की शिकायत ग्राम रट्टा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर धमकी देने का लगाया आरोप ग्राम पंचायत कावेली के सरपंच ने विकास कार्य स्वीकृत नहीं करने का लगाया आरोप नगरपालिका परिषद बालाघाट में विद्युत लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण करने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर ठेकेदार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में ज्ञापन दिया। शिकायतकर्ता आशीष ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर ३० स्थित सरस्वती नगर में विद्युत लाइन विस्तार का कार्य वर्ष २०२२ में कराया गया था। उक्त कार्य के लिए उसे कार्यादेश प्राप्त हुआ था जिसके बाद उसने निर्धारित कार्य पूर्ण कर दिया। बावजूद कार्य की राशि का अंतिम भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। इससे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नपा प्रशासन द्वारा भुगतान की राशि के लिए टालमटौल किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र कार्य की राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रट्टा के सरपंच उप सरपंच सहित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव के ही दमाहे बंधुओं पर जमीन पर जबरन कब्जा करने अवैध उत्खनन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में काफी बार राजस्व विभाग व खनिज विभाग को शिकायत दी गई है। लेकिन उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोमन दमाहे व उनके परिवार के लोगों के द्वारा गांव में करीब 7-8. साल से अवैध वन कटाई रेत गिट्टा का खनन सहित अन्य अवैध कार्य किया जाता है। जिसे इस तरह के कृत्य करने से मना किए जाने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकी दिया जाता है। गत 7 अक्टूबर को गांव के ही मुकेश मर्सकोले व अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। जिले के जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कावेली की सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर आदिवासी बैगा बाहुल्य ग्राम कावेली में सडक़ व प्राथमिक स्कूल भवन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्राम पंचायत सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बैगा बसाहट के गांव आते है जहां विकास शून्य है। ग्राम पंचायत में सडक़ स्कूल निर्माण सहित विभिन्न प्रस्ताव दिया गया लेकिन कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र विकास कार्य स्वीकृत कराने की मांग की है। बीएसएफ भर्ती में कथित फर्जी जाति ईडब्ल्यूएस और मूल निवासी प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगरपालिका परिषद बालाघाट के मनोनीत पार्षद गजेन्द्र भारद्वाज ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर पिछले पांच वर्षों में जिले में जारी अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने की मांग की है। आवेदन में आरोपों की जांच के साथ प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल करने और अनियमितता मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की मांग भी की गई है। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के ग्राम बोडकी में पारिवारिक विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शराब सेवन के बाद हुए विवाद में पति ने कथित तौर पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर खाट पर पटक-पटककर उसकी जान ले ली। मंगलवार को 50 वर्षीय शांतिबाई भलावी का शव घर की छपरी में खाट पर रक्तरंजित अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी पति सोनसिंह भलावी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।