मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी गरज-चमक और बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी गरज-चमक और बारिश की संभावना है। ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा।मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक- ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी निवाड़ी टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अनुमान है। भोपाल और इंदौर में रात में ठंडक बनी रहेगी जबकि उज्जैन जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन ने दिया इस्तीफा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटने और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अब वे तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं। मुरुगन ने 13 अक्टूबर को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की तारीफ करते हुए अपने राजनीतिक सफर सरकार में मिली जिम्मेदारियों और तमिलनाडु के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया है। बिजली कटौती पर किसान संघ का सरकार को अल्टीमेटम मध्यप्रदेश में बिजली कटौती खाद-बीज की कमी सूखे जैसे हालात और फसलों की खरीदी को लेकर भारतीय किसान संघ ने सरकार को दशहरे तक का अल्टीमेटम दिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने मंगलवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण करे नहीं तो संघ बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि संघ बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान चाहता है लेकिन मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए लगातार संपर्क करने के बावजूद अब तक जवाब नहीं मिला है। OBC आरक्षण पर कानूनी रणनीति को लेकर दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के मामले में राज्य सरकार आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मुलाकात की।इस दौरान प्रदेश के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में हाईकोर्ट के फैसले से जुड़े कानूनी पहलुओं और आगे की कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा हुई। धीरेंद्र शास्त्री बोले-घर से न निकले तो तुम सबसे-बड़े बुजदिल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा तीसरे दिन दमोह जिले के हटा से रवाना हो गई। इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गौरी शंकर भगवान के दर्शन किए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ राष्ट्रगान के बाद बच्चों को सनातन धर्म हिंदू एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े सात वचनों की शपथ दिलाई गई।आज यात्रा में अयोध्या की हनुमानगढ़ी से राजू दास महाराज मलूकपीठ के गंगा दास महाराज हरिद्वार के मोनी महाराज चित्रकूट धाम के राधेश्याम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के साथ मौजूद हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ शीशे तोड़े पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। वाहन (एमपी 35 जेडसी 1673) के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए गए। गाड़ी पर लगी नेम प्लेट और भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।