Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Oct-2026

हस्ताक्षर के बदले रिश्वत! 3 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार भाजपा के नोटिस पर अमित सक्सेना की ललकार बोले—निष्कासन कर दो किसानों के लिए लड़ूंगा खराब फसल हाथों में लेकर पहुंचे किसान ट्रैक्टर-बैलगाड़ियों के साथ निकाली रैली तीन महीने से कक्षाएं नहीं लगने का आरोप छात्रों ने एसपी से की शिकायत खराब फसल हाथों में लेकर पहुंचे किसान ट्रैक्टर-बैलगाड़ियों के साथ निकाली रैली जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 13 अक्टूबर को वनपाल और प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार बिछुआ निवासी फर्नीचर कारोबारी मोखराम मालवीय ने शिकायत की थी कि उनके भाई लेखराम मालवीय के नाम पर इमारती लकड़ी के कारोबार का पंजीयन है। लकड़ी की खरीदी से जुड़ी हर तीन महीने की जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले सुनील बनवारी ने 3 हजार रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रकम नहीं देने पर पंजीयन रद्द करने की धमकी दी गई थीशिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी के शासकीय आवास पर कार्रवाई की और उसे रिश्वत की रकम लेते पकड़ा है भाजपा के अनुशासनहीनता के नोटिस के बीच जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना मंगलवार को किसानों के साथ सड़क पर उतरे। युवा शक्ति किसान संगठन के बैनर तले निकली रैली में उन्होंने छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने फसल सर्वे और मुआवजे की मांग उठाई। सभा में सक्सेना ने कहा “कर दो निष्कासन मैं सर्कस का शेर नहीं हूं जनता के लिए लड़ता रहूंगा।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर माचागोरा डेम प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा देने के वादे को लेकर निशाना साधा। सक्सेना ने चौसरा न्यूक्लियर प्लांट का मुद्दा भी उठाया। सभा के बाद किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अल्पवर्षा से फसलें खराब होने के बाद मंगलवार को पांढुरना जिला मुख्यालय में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में खराब फसल लेकर पहुंचे किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों के प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।ज्ञापन में किसानों ने 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता संपूर्ण कर्ज माफी फसल बीमा का समय पर भुगतान बच्चों की शैक्षणिक फीस माफ करने पशुओं के लिए चारा-पानी और जंगली जानवरों से सुरक्षा सहित 10 मांगें रखीं अमरवाड़ा स्थित एक्सीलेंस साइंस एंड मैनेजमेंट आईटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने और टीसी व अंकसूची देने में परेशानी के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र शुरू हुए तीन महीने बीतने के बाद भी पढ़ाई नहीं हो रही है जिससे अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने कॉलेज भवन में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कॉलेज की मान्यता संबद्धता और भवन की जांच कराने नियमित कक्षाएं शुरू करने तथा दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही अनियमितताएं मिलने पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अल्पवर्षा से फसलें खराब होने के बाद मंगलवार को पांढुरना जिला मुख्यालय में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में खराब फसल लेकर पहुंचे किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों के प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।ज्ञापन में किसानों ने 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता संपूर्ण कर्ज माफी फसल बीमा का समय पर भुगतान बच्चों की शैक्षणिक फीस माफ करने पशुओं के लिए चारा-पानी और जंगली जानवरों से सुरक्षा सहित 10 मांगें रखीं ट्रैवल मार्ट के प्रतिनिधियों ने देखा छिंदवाड़ा का प्राकृतिक सौंदर्य मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के तहत देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने पर्यटन ग्राम सावरवानी तामिया और एस्ट्रो गांव धूसावानी का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों ने तामिया के मनमोहक सूर्यास्त आदिवासी लोक नृत्य और धूसावानी में आकाशगंगा व तारों के अद्भुत नजारों का आनंद लिया। वल्चर पॉइंट पर देशी नाश्ते और नेचर वॉक के जरिए उन्होंने स्थानीय संस्कृति ग्रामीण जीवन और जिले की पर्यटन संभावनाओं को करीब से जाना। इस भ्रमण का उद्देश्य छिंदवाड़ा के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाना और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। सार्वजनिक नाला बंद करने की शिकायत खेतों में जलभराव की आशंका मोहखेड़ तहसील के ग्राम सटोटी में सार्वजनिक नाले को बंद किए जाने का मामला कलेक्ट्रेट पहुंचा है। ग्रामीण गणपत यादववंशी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर नाले को बंद करने पर आपत्ति जताई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नाले में मिट्टी डालकर प्राकृतिक जल निकासी बाधित की जा रही है। इससे खेतों में पानी भरने फसल खराब होने और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि नाला बंद होने से ग्रामीणों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मौके की जांच कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल निकासी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। मोरखा पंचायत में गड़बड़ी के आरोप ग्रामीणों ने मांगी निष्पक्ष जांच ग्राम पंचायत मोरखा में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपकर मनरेगा में फर्जी हाजिरी कपिलधारा योजना के कार्यों और ग्रामसभा की बैठकें नियमित नहीं होने सहित अन्य शिकायतें कीं। साथ ही पंचायत के सहायक सचिव बीरबल चंद्रवंशी पर शासकीय भूमि पर कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिना नंबर की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त उमरेठ के ग्राम शीलादेही में मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार रविशंकर दुर्वे ने बिना नंबर की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई में चालक रामभरोस यादव को पकड़ा गया। ट्रैक्टर सुभाष यादव का बताया गया है। वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को उमरेठ पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में 263 मरीजों की जांच चार माह से पोषण आहार नहीं मिलने पर सांसद नाराज छिंदवाड़ा। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम माढ़ई माल में आयोजित 27वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 263 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर में 127 महिलाओं और बालिकाओं सहित 136 पुरुषों और युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मरीजों से चर्चा कर डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले चार माह से पौष्टिक आहार नहीं मिलने की जानकारी पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही कलेक्टर हरेंद्र नारायण को फोन कर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के आधार अपडेट में देरी न हो लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं: कलेक्टर कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट और लंबित आधार प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी न हो। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के लंबित नामांकन और 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आधार संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। बैठक से पहले आधार ऑपरेटरों को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और त्रुटियां कम करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कम बारिश के बीच रबी फसलों की तैयारी चना-मसूर की बोनी पर जोर छिंदवाड़ा। जिले में इस वर्ष औसत से कम बारिश के चलते रबी सीजन में सिंचाई जल की सीमित उपलब्धता को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली फसलें बोने की सलाह दी है। उप संचालक कृषि मोरिस नाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि वैज्ञानिकों खाद-बीज व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों ने रबी फसलों की तैयारी पर चर्चा की। वैज्ञानिकों ने कम सिंचाई वाले क्षेत्रों में चना सरसों मसूर और अलसी की बुवाई को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही समय पर बोनी मिट्टी की नमी का संरक्षण और स्प्रिंकलर से सिंचाई करने की सलाह दी गई। नरवाई प्रबंधन और नमी बचाने के लिए किसानों को जीरो टिलेज तकनीक अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। सांसद ने सौसर और पिपलानारायणवार में रखी करोड़ों के विकास कार्यों की आधारशिला सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को सौसर और पिपलानारायणवार में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। सौसर में 3 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पार्क और 77 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ कंपोस्टिंग प्लांट बनाया जाएगा। वहीं पिपलानारायणवार में 3 करोड़ 8 लाख रुपये की तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के काम शुरू होंगे। इस दौरान सांसद ने किसानों की समस्याओं पर कहा कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर फसल नुकसान और सूखे से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए चर्चा करेंगे। सौसर में उन्होंने प्रस्तावित पार्क का नाम नमो पार्क रखने का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि स्थानीय अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। एक जैसी वेशभूषा में 101 महिलाओं ने किया सुहागले पूजन को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी स्थित सर्व मंगलम दुर्गा उत्सव समिति में 101 महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा में सुहागले पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपरा निभाई। इस दौरान सभी महिलाओं को कुमकुम तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा पिछले 30 वर्षों से लगातार दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग उत्साह से शामिल होते हैं।