छिंदवाड़ा सिवनी रोड के गड्ढों पर कलेक्टर सख्त NHAI को दिया अल्टीमेटम “शिवराज सिंह चौहान अपने क्षेत्र में विरोध कर सकते हैं तो मैं किसान होकर क्यों नहीं?” — अमित सक्सेना 15 दिन में राशि नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन खरीदारी के रंगों से सजे ‘उड़ान’ एग्जीबिशनका हुआ समापन छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग की बदहाल स्थिति और मरम्मत में देरी को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने नाराजगी जताई है। सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य मार्ग पर गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जाए।बैठक में कलेक्टर ने होटल और रेस्टोरेंट में स्वच्छता की नियमित जांच करने तथा कमियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को भी कहा। वहीं राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदारों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को तामिया में जनसंवाद एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादवकी ओर से किसानों के ज्ञापन कार्यक्रम रोकने के लिए बीते दिनों जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना को नोटिस दिया गया था इस मामले को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा के बैनर तले नहीं बल्कि किसान युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य होने के नाते वे इसमें शामिल हो रहे हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने क्षेत्र में विरोध कर सकते हैं तो मैं किसान होने के नाते कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हो सकता जिले में फसल नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर किसान युवा शक्ति संगठन कल विशाल रैली निकालेगा। रैली सुबह 11 बजे मान सरोवर बस स्टैंड से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।किसान संगठन की प्रमुख मांग छिंदवाड़ा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने फसल नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा राशि का जल्द भुगतान करने की है। इसके अलावा माचागोरा बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा लिफ्ट इरिगेशन योजना का काम पूरा करने स्मार्ट मीटर हटाने और गांवों की जर्जर सड़कों की मरम्मत सहित 10 सूत्रीय मांगें रखी जाएंगी। जिला पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुनहार और सदस्यों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2025-26 की 15वें वित्त की लंबित राशि 15 दिन में उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही जिला पंचायत की सामान्य सभा और विभिन्न स्थायी समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में सीईओ की कार्यालय में नियमित उपस्थिति और शासकीय कार्यों में लापरवाही का मुद्दा भी उठाया गया है। अध्यक्ष और सदस्यों ने चेतावनी दी कि तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जिले में कम बारिश से किसानों के सामने पैदा हुई समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत देने की मांग की।ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने और डैम से जुड़ी पाइपलाइन शुरू करने की मांग उठाई गई। कांग्रेस ने कहा कि किसानों को 10 घंटे बिजली देने की बात कही जाती है लेकिन उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सिंचाई सुविधाओं की कमी और कम बारिश से फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। कांग्रेस ने शासन से किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण कर आर्थिक राहत देने की मांग की। शहर के शांतिनाथ लॉन में जीतो लेडीज विंग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘उड़ान एग्जीबिशन’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी के दोनों दिन ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिला। यहां ज्वेलरी आकर्षक ड्रेस खानपान और होम डेकोरेशन सहित कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे जहां लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग डिजाइन और पसंद के सामान खरीदने का अवसर मिला। समापन अवसर पर समिति सदस्य अंजलि वोहरा ने प्रदर्शनी में सहयोग देने वाले सभी लोगों स्टॉल संचालकों और खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। छिंदवाड़ा की पहली ISO प्रमाणित पुलिस चौकी बनी उमरानाला जिले की मोहखेड़ थाना अंतर्गत उमरानाला पुलिस चौकी को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली उमरानाला जिले की पहली और एकमात्र पुलिस चौकी बन गई है। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने प्रमाण पत्र का अनावरण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जनगणना 2027: दूसरे चरण में पूछे जाएंगे 40 सवाल जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर नगर निगम सभाकक्ष में जिला एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए अधिकारियों को जनगणना का कार्य त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।जिला जनगणना अधिकारी पुष्पेंद्र निगम ने बताया कि दूसरे चरण की जनगणना जनवरी-फरवरी 2027 में होगी। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। स्व-गणना के लिए जनवरी में 15 दिन का समय दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा ने किया नमन राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जनप्रतिनिधियों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान यादव ने राजमाता के राष्ट्रसेवा त्याग और समर्पण से जुड़े जीवन को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी सहित भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और अन्य सदस्य मौजूद रहे। दो माह से बिजली कटौती से किसान परेशान विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने दी आंदोलन की चेतावनी जिले के उमरेठ और परासिया ब्लॉक में दो माह से जारी बिजली कटौती से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों ने भी विरोध जताया। विधायक ने चेतावनी दी कि जल्द राहत नहीं मिली तो किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।