लाल रंग में सजा छिंदवाड़ा गरबा की ताल पर झूम उठा रास महोत्सव पूजा शिवि लॉन में इवेंट इंजीनियर्स ओर मीडिया पार्टनर जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा आयोजित रास गरबा महोत्सव-2026 का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन की थीम ‘लाल रंग रास गरबा के संग’ रही जिसमें लाल परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की धुन पर जमकर कदम थिरकाए। संगीत पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह से पूरा परिसर गरबामय नजर आया। युवाओं के साथ परिवारों ने भी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारिवारिक माहौल और गरबा के उल्लास ने पहले दिन को यादगार बना दिया। जिला अधिवक्ता संघ के शताब्दी समारोह में लॉयर्स चैंबर्स का भूमि पूजन न्यायमूर्तियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास जिला अधिवक्ता संघ के शताब्दी समारोह के अवसर पर शताब्दी लॉयर्स एंड चैंबर्स का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय से पधारे न्यायमूर्ति आलोक आराधे मुख्य अतिथि रहे। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर और न्यायाधिपति डी.एन. मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के मनीष दत्त मनीष तिवारी और नवनिर्वाचित सदस्य राकेश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। संघ की कार्यकारिणी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर शॉल श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। सचिव सचिन नंदकिशोर साहू ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया। न्यायमूर्तियों ने अपने संबोधन में अधिवक्ता समुदाय को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में सहसचिव अवधेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। दिवाली शॉपिंग का ठिकाना बना JITO एग्जिबिशन एक छत के नीचे सजे कई शहरों के स्टॉल JITO लेडीज विंग की ओर से शहर में खास एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। इसमें दिल्ली जबलपुर नागपुर और इंदौर समेत कई शहरों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां ट्रेंडी कपड़े ज्वेलरी कॉस्मेटिक्स बच्चों के सामान और दिवाली सजावट की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है। समिति सदस्य अंजलि वोहरा ने बताया कि नए ग्रुप का यह पहला बड़ा आयोजन है। शॉपिंग के साथ फूड कोर्ट और बच्चों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। IMA छिंदवाड़ा को मिली नई टीम डॉ. महेंद्र सिंह बने अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) छिंदवाड़ा की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें डॉ. महेंद्र सिंह को अध्यक्ष डॉ. हेमंत अहिरवार को सचिव और डॉ. निर्मल ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं IMA AMS छिंदवाड़ा के अध्यक्ष डॉ. सुशील दुबे सचिव डॉ. भानु प्रताप और कोषाध्यक्ष डॉ. अंशुल जायसवाल चुने गए। कार्यक्रम में IMA के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाई. सुब्बा राव प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. पुष्पराज भटेले प्रदेश सचिव डॉ. दीपक साहू संयुक्त सचिव डॉ. संजीव बरकड़े और सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे सहित शहर के वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। नवरात्र पर बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण नवरात्र के अवसर पर बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आज से ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड में 9 दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। “माँ दुर्गा के 9 रूप बेटियां बनेंगी खुद का कवच” संदेश के साथ आयोजित शिविर में सभी आयु वर्ग की कन्याएं एवं महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सूने घर में चोरी सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर धर्म टेकरी चौकी अंतर्गत पीजी कॉलेज के समीप मिश्रा कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। डॉ. लक्ष्मीचंद के काम से बालाघाट जाने के दौरान चोरों ने रात करीब 12 बजे घर के मुख्य दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। परिवार के सदस्य प्रेमचंद के मुताबिक चोर घर से करीब 5 तोला सोना आधा किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले गए। सुबह घर का दरवाजा टूटा मिलने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश की जा रही है। नवरात्रि पर आस्था का सैलाब मंदिरों में उमड़ी भीड़ शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। परासिया रोड स्थित सृष्टि माता मंदिर में 1101 और बुधवारी बाजार स्थित शैलपुत्री माता मंदिर में 351 मनोकामना कलश स्थापित किए गए हैं। दोनों मंदिरों में नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सृष्टि माता मंदिर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यहां छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुबह और शाम 8 बजे आरती होती है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए फराहारी भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर में स्थापित 1101 मनोकामना कलश श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इधर बुधवारी बाजार स्थित शैलपुत्री माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में 351 मनोकामना कलश स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। राष्ट्रीय पशुधन मिशन की योजनाओं का निरीक्षण बकरी पालन इकाइयों का किया सत्यापन भारत सरकार के नेशनल लेवल मॉनिटर डॉ. एम.टी. मंजुनाथ ने जिले में राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बांकानागनपुर जमुनिया सिलादेही मोहखेड़ और लोनिया में बकरी पालन एवं चारा विकास इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पशुपालकों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके अनुभवों की जानकारी ली। निरीक्षण दल ने 500 बकरी और 25 बकरों की क्षमता वाली वृहद बकरी पालन इकाई सहित अन्य उन्नत इकाइयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार और योजना के नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल तांडेकर उपस्थित रहे। पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण केवट बने सांसद बंटी विवेक साहू श्रीराम को कराया गंगा पार शहर के छोटी बाजार में चल रही श्रीरामलीला में पांचवें दिन दशरथ देह त्याग की लीला का भावुक मंचन हुआ। भगवान श्रीराम लक्ष्मण और सीता के वन जाने के बाद सुमंत के खाली हाथ लौटने पर राजा दशरथ पुत्र वियोग में व्याकुल हो उठते हैं और अंततः अपने प्राण त्याग देते हैं। वहीं इस वर्ष सांसद विवेक बंटी साहू केवट की भूमिका में नजर आए। श्रीराम को गंगा पार कराने वाले केवट के प्रसंग में सांसद के अभिनय को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रामलीला में श्रीराम की भूमिका रजत पांडे सीता की प्रज्ञांश शुक्ल और लक्ष्मण की भूमिका आयुष शुक्ला ने निभाई। आज रामलीला मंच पर भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा।