Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Oct-2026

लाल रंग की थीम में सजेगा गरबा कल से शुरू होगा छिन्दवाड़ा का भव्य रास गरबा महोत्सव ईएमएस टीवी की खबर का असर सत्कार तिराहा पर चालू हुए बंद ट्रैफिक सिग्नल जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री 25 टॉपर छात्राओं की फीस भरेगा दीपक फाउंडेशन सराफा दुकान में चोरी संचालक पर रॉड से हमला कर फरार हुए बदमाश अमित सक्सेना को भाजपा जिलाध्यक्ष का नोटिस 7 दिन में मांगा जवाब नवरात्रि के रंग गरबा की थाप और डांडिया की खनक के साथ छिंदवाड़ा में उत्सव का आगाज होने जा रहा है। कल से जबलपुर एक्सप्रेस के मीडिया सहयोग से इवेंट इंजीनियर्स द्वारा आयोजित रास गरबा महोत्सव-2026 की शुरुआत होगी। पूजा शिवि लॉन में 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस नौ दिवसीय आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत बेहद खास लाल रंग रास संग (All Red) थीम के साथ होगी। इसके तहत प्रतिभागी लाल रंग के पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे माता रानी की भक्ति और गरबा के रंग में रंगे नजर आएंगे। आयोजन स्थल को सजाने से लेकर प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।लाल रंग के पारंपरिक परिधान गरबा गीतों की धुन और डांडिया की खनक के बीच महोत्सव की नौ शामें उत्सव के रंग में रंगने वाली हैं। शहर के सत्कार तिराहा पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। ईएमएस टीवी द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब सिग्नल चालू कर दिए गए हैं। पिछले एक महीने से अधिक समय से सिग्नल बंद होने के कारण चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। वाहन चालकों को बिना सिग्नल के चौराहा पार करना पड़ रहा था जिससे हादसों का खतरा भी बना हुआ था। ईएमएस टीवी ने इस समस्या को लेकर खबर प्रसारित की थी जिसके बाद अब सिग्नल शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिली है। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शनिवार को पीएम श्री एमएलबी स्कूल में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग कॉपी पेन पानी की बोतल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान सांसद ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने घोषणा की कि दीपक फाउंडेशन आगामी शैक्षणिक सत्र में जिले की चयनित 25 टॉपर छात्राओं की फीस भरेगा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि और शिक्षक मौजूद रहे। पांढुर्णा के गणेश वार्ड में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छह बदमाशों ने विनय ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण समेटने लगे। इसी दौरान दुकान संचालक राजेश खरवड़े की नींद खुल गई। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में लिखित जवाब मांगा है। नोटिस के अनुसार संगठनात्मक मुद्दों पर फोन पर चर्चा के दौरान अमित सक्सेना ने 13 तारीख को प्रस्तावित आंदोलन के बाद बातचीत करने की बात कही थी। जिलाध्यक्ष ने इसे संगठनात्मक अनुशासन से जुड़ा मामला बताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत और समन्वय से किया जाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं का पंजीयन शत-प्रतिशत करें गंभीर एनीमिया पर तत्काल उपचार के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने छिंदवाड़ा बिछुआ चौरई परासिया और मोहखेड़ में गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन शत-प्रतिशत पूरा करने और गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर ने टीकाकरण सत्रों का शत-प्रतिशत आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और कम उपलब्धि वाले विकासखंडों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्रों में साफ-सफाई स्वच्छ पेयजल और मच्छरदानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार: नकुलनाथ पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अल्पवर्षा से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की कमी को देखते हुए छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा फसल बीमा राशि बिजली बिलों में राहत और बैंक कर्ज माफी का लाभ देने की मांग की। नकुलनाथ ने कहा कि दोनों जिले कृषि के लिए विशेष पहचान रखते हैं। छिंदवाड़ा कॉर्न सिटी और पांढुर्णा संतरांचल के नाम से जाना जाता है। अल्पवर्षा से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार सर्वे की औपचारिकता तक सीमित न रहे बल्कि किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता दे और उनकी देनदारियों के लिए उन्हें परेशान न किया जाए। पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस ने हिरासत में लिया कोतवाली थाना क्षेत्र के परासिया रोड पर पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही टीआई आशीष धुर्वे पुलिस टीम और महिला बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे और राहगीरों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। बताया जा रहा है कि तेलंगाना निवासी दंपती नौकरी छूटने के बाद छिंदवाड़ा में रोजगार की तलाश कर रहा था। फिलहाल पुलिस विवाद की वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है। गरबा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक दुर्गा उत्सव और गरबा महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में CSP अभिषेक चौधरी ने दुर्गा पंडाल संचालकों गरबा आयोजकों और DJ संचालकों की बैठक ली। बैठक में सभी को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के साथ वालंटियर तैनात करना अनिवार्य होगा। बैठक में कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे देहात टीआई गोविंद राजपूत और कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत उपस्थित रहे। साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का दिया संदेश विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी आईपीएस कॉलेज और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परासिया रोड स्थित आईपीएस कॉलेज में साइबर सुरक्षा यातायात जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी टीआई कंचन सिंह राजपूत और साइबर एक्सपर्ट एसआई अभिषेक ठाकुर ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया इस्तीफे की रखी मांग तामिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तामिया के बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला जलाकर जमकर नाराजगी जताई और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके जनपद उपाध्यक्ष जमील खान बल्लू सोनी अनिल साहू सहित छिंदी और तामिया के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान विद्यार्थियों को बताए तनाव से निपटने के तरीके विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर माल्हनवाड़ा के शासकीय विद्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नेमा क्षारसूत्र संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई। डॉ. पवन नेमा ने विद्यार्थियों को तनाव चिंता और अवसाद से बचाव के उपाय बताए। वहीं डॉ. रश्मि नेमा ने संतुलित आहार पर्याप्त नींद नियमित व्यायाम योग और ध्यान को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया।