Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Oct-2026

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला दिल्ली में चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सीएम धामी ने कहा कि विदेशी कंपनियों और लोगों के साथ कांग्रेस की नजदीकियां कई सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी कंपनी को काम करने के लिए नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा क्योंकि देश की सुरक्षा सबसे पहले है।सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने एलन मस्क पर जो टिप्पणी की है उस से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस विदेशी लोगो के समर्थन में खड़े नजर आते हैं लगातार देश के उद्योगपतियों और व्यापारियों पर टिप्पणी करते हैं जबकि विदेशी लोगों का वो समर्थन करते है वोटर लिस्ट को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास गड़बड़ी के तथ्य हैं तो उन्हें सामने रखना चाहिए। चुनाव आयोग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम करता है। धामी ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है और देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला कार्यालय में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा जिला प्रभारी आदित्य चौहान तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरीराज्यमंत्री श्याम वीर सैनी देशराज करनवालआदेश सैनी शोभा राम प्रजापति अनीस गोड रविन्द्र कटारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप ने किया l बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी की विचारधारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है त्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने एग्जिट पोल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि फर्जी एग्जिट पोल दिखाने से भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि देश और प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत और उसके कामकाज से भली-भांति वाकिफ है। ​रौतेला ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई महिला सुरक्षा बेरोजगारी स्वास्थ्य और खस्ताहाल सड़कों जैसे बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। जनता सीवर लाइन और टूटी सड़कों से परेशान है पहाड़ों से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ​उन्होंने कहा कि इन जनहित के मुद्दों पर काम करने के बजाय भाजपा केवल सत्ता में बने रहने के लिए फर्जी एग्जिट पोल का सहारा ले रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस भ्रम में नहीं आने वाली और भाजपा की हकीकत को अच्छी तरह जान चुकी है। पूर्व सीएम व वरिष्ठ नेता कांग्रेस हरीश रावत की उत्तराखंड में हुई यात्रा के बीच प्रदेश प्रभारी द्वारा यात्रा रोकने को लेकर लिखे गए पत्र पर कांग्रेस ने इसे संगठन की कमजोरी मानने से सिरे से नकार दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि इसे गुटबाजी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा की ओर संकेत देते हुए कहा कि प्रभारी उनके भी आ रहे हैं और हमारे भी आ रहे हैं। हमारी कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने हरीश रावत की यात्रा पर आए कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं को लेकर भी कहा कि कांग्रेस के झंडे हाथ के पंजे के तले जो कार्यक्रम होते हैं कार्यकर्ता उसमें शामिल होता है। हम संगठन को मानते हैं यहाँ कोई मन-मुटाव कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने पलटवार करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा किसने कहा एकजुट है? उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी के दौरे पर भी कहा कि उनके प्रभारी आकर जाते हैं दूसरे ही दिन उनके वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। प्रदेश भाजपा में नेताओं को लेकर कहा कि उनके खुद के विधायक अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। उनके नेता खुद अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। जिन्हें टिकट चाहिए वो अपने ही मंत्री पर भ्रष्टाचार का वीडियो बनाते हैं। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। 11 अक्टूबर से नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हो रही है। इसके बाद दशहरा धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए प्राथमिकता है। त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष निगरानी की जाएगी।एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। नवरात्रि से लेकर दशहरा धनतेरस और दीपावली तक भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। बाजारों में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि त्योहारों के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तराखंड में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून की रायपुर विधानसभा क्षेत्र में तपोवन रोड पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं इस दौरान अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण और जरूरी प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार काऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस तरह के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है।