मां के स्वागत को तैयार बालाघाट 11 अक्टूबर से शुरु होगा शक्ति आराधना का महापर्व डिप्टी कमाडेंट पर स्कूली छात्र को मारपीट कर धमकी देने का आरोप वोट चोरी के मामले की हो निष्पक्ष जांच गोंगपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा। मां दुर्गा की आराधना के लिए बालाघाट नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कहीं आकर्षक पंडालों में माता की प्रतिमाएं विराजेंगी तो कहीं दीप-कलशों की रोशनी और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय होंगे। शहर के प्रमुख सिद्धपीठ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना महाआरती और भंडारों का आयोजन होगा। नौ दिनों तक जिले में माता के जयकारे गूंजेंगे और श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना के साथ शक्ति की भक्ति में लीन रहेंगे। नवरात्र को लेकर नगर के प्रमुख सिद्धपीठ मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। नौ दिनों तक मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ जस भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पंचमी और अष्टमी पर विशेष महाआरती आयोजित की जाएगी। बिरसा के तत्कालीन बीएमओ डॉ. सुनील सिंह की एमबीबीएस डिग्री जांच में फर्जी पाए जाने के बाद मध्य प्रदेश शासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। करीब पांच माह चली जांच के बाद 9 अक्टूबर को यह आदेश जारी हुआ। सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने इसकी पुष्टि की है डॉ. सुनील सिंह वर्ष 2009 से संविदा स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2012 में नियमित होने के बाद उन्हें बीएमओ बनाया गया। बताया गया कि उन्होंने प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी। शहर मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साहूटोला मांझापुर में स्थित सतपुड़ा वेली स्कूल में पुत्र के साथ हुए विवाद से आक्रोशित 36 वीं बटालियन कनकी के डिप्टी कमाडेंट पर एक छात्र के साथ कक्षा में जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर पीडि़त छात्र के परिजन 10 अक्टूबर शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पीडि़त छात्र कि मां ममता वासनिक ने बताया कि उनका पुत्र सतपुड़ा वेली स्कूल में 5 वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वहीं डिप्टी कमाडेंट का पुत्र भी पढ़ाई करता है। दोनों छात्रों के बीच आपसी बातों को लेकर विवाद हो गया। जिसकी जानकारी पुत्र द्वारा डिप्टी कमाडेंट को दिए जाने पर आक्रोशित होकर डिप्टी कमाडेंट ने स्कूल में कक्षा में जाकर उनके पुत्र से मारपीट कर धमकी दी गई और अन्य छात्रों को भी इस बारे में कुछ बोलने पर धमकी दी गई। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं बालाघाट में भी आम आदमी पार्टी द्वारा स्थानीय कालीपुतली चौक में धरना आंदोलन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने वोट चोर गद्दी चोर सहित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान आप पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर वोट चोरी के मामले में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने विपक्षी दलों द्वारा धरना आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार द्वारा वोटों की चोरी कर भाजपा को सत्ता में बैठाने का कार्य किया जा रहा है। उनके खिलाफ वोट चोरी का आरोप सिद्ध हो चुका है। इस परिस्थिति में उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान आप पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बालाघाट। वोट चोरी के मामले में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के जिला पदाधिकारियों ने १० अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोंगपा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की जाए। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने व मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने की आशंकाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है।