Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Oct-2026

मध्यप्रदेश में RTE के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर विद्यार्थियों को मिल रही मुफ्त शिक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सरकार की ओर से RTE के तहत फीस प्रतिपूर्ति की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया गया। 27% OBC आरक्षण पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा 27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता की। सिंघार ने कहा कि फैसले से OBC समाज की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने सर्वेक्षण के सीमित दायरे और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार से सवाल किए। सिंघार ने पूछा कि 27% आरक्षण के समर्थन में सरकार ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किए। भोपाल के MVM ग्राउंड में लगेगा स्वदेशी मेला 200 से ज्यादा स्टॉल होंगे शामिल भोपाल में स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर से 11 दिवसीय विशाल स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला एमवीएम ग्राउंड मिंटो हॉल के पास आयोजित होगा। विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई।मेले में देशभर के स्वदेशी उत्पादों भारतीय हस्तशिल्प और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। स्थानीय कारीगरों बुनकरों एमएसएमई और स्टार्टअप को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं और महिलाओं में उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। उज्जैन में वकील नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण धमकी भरे कॉल आने का दावा उज्जैन। सर्वपितृ अमावस्या पर सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा नेता नाजिया खान ने रामघाट पर अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और पूजन किया। उन्होंने दावा किया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्हें पाकिस्तान POK और जम्मू-कश्मीर से धमकी भरे कॉल आए। नाजिया खान ने कहा कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने अपने पूर्वजों के साथ बकरीद पर कुर्बान किए गए जानवरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए भी पूजा कराई। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए इंदौर तैयार दोनों टीमें पहुंचीं इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट का उत्साह बढ़ गया है। शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंचीं। भारतीय टीम रेडिसन और वेस्टइंडीज की टीम मैरियट होटल में ठहरी है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए दो पिचें तैयार की गई हैं। स्टेडियम के बाहर जर्सी टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। मैच को लेकर सुरक्षा और मैदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन मध्यान्ह भोजन और सांझा चूल्हा योजना का चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर शनिवार को हजारों महिलाओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। महिलाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के सामने घंटों बैठी रहीं। प्रदर्शनकारियों ने 10 नवंबर तक भुगतान का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि राशि नहीं मिलने पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में चक्काजाम किया जाएगा। महासंघ ने रसोइया बहनों का मानदेय 500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करने और लंबित भुगतान सहित 16 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की है।