Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Oct-2026

न सिग्नल चालू न बसों पर लगाम! सत्कार तिराहे पर ट्रैफिक बेहाल सीमांकन में लापरवाही पड़ी भारीकलेक्टर ने पटवारी के सस्पेंड के दिए निर्देश मोबाइल हैक कर अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप साइबर सेल पहुंचा युवक गाजर घास और गंदगी से घिरा जमुनिया जेठू हाईस्कूल जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर राख शहर के व्यस्त सत्कार चौक पर यातायात व्यवस्था बदहाल है। यहां पिछले एक महीने से अधिक समय से ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं जिससे वाहन चालक मनमाने तरीके से चौराहा पार कर रहे हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं लंबी दूरी की बसें बीच सड़क पर रोककर सवारियां बैठाने से जाम की समस्या और गंभीर हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस के अनुसार सिग्नल नगर निगम के माध्यम से लगाए गए हैं। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए संबंधित विभाग से चर्चा की गई है। फिलहाल यातायात जवानों की तैनाती कर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया जा रहा है। सवाल यह है कि शहर के प्रमुख चौराहे पर सिग्नल दुरुस्त करने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के नौवें शुक्रवार को बिछुआ के जमुनिया कला में आयोजित शिविर में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सीमांकन संबंधी शिकायत में पटवारी की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने खमारपानी पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज भी सौंपे गए। बिछुआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 12 हितग्राहियों को लाभ मिला। कलेक्टर ने उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद चांद तहसील के बेलगांव में चौपाल लगाकर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मोहखेड़ तहसील के ग्राम चारगांव करबल निवासी अमित कुमार भादे ने मोबाइल हैक कर उनकी निजी तस्वीरों का दुरुपयोग करने और परिचितों को अश्लील तस्वीरें भेजने की शिकायत की है। अमित का आरोप हैं कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्सऐप जीमेल मोबाइल गैलरी और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक अनधिकृत पहुंच बना ली है। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन मोहखेड़ थाना और छिंदवाड़ा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। परासिया। विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल जमुनिया जेठू का परिसर इन दिनों अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी और गाजर घास उगी होने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं गाय-भैंसों की आवाजाही से भी विद्यार्थियों को परेशानी होने की आशंका है। परिसर में आपसी विवाद और झगड़े की घटनाएं सामने आने की बात भी कही जा रही है जिससे विद्यालय के शैक्षणिक माहौल पर असर पड़ने की चिंता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि स्कूल परिसर विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में साफ-सफाई गाजर घास की कटाई और मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक व्यवस्था में सुधार कराते हैं। शहर के मेन रोड पर छोटी माता मंदिर के पास एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा टीवी फ्रिज पलंग अलमारी कूलर सोफा सेट सहित किचन का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था जिससे जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार यह मकान अरुण कसार का है। आग लगने की सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाकर उस पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा काफी सामान जल चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आगजनी में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के टॉप-5 में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी छिंदवाड़ा ने संगठनात्मक कार्यों के मूल्यांकन में मध्यप्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में स्थान हासिल किया है। कमलनाथ और नकुलनाथ के मार्गदर्शन में संगठन ने एआईसीसी एवं पीसीसी से मिले निर्देशों को समय पर पूरा करने के साथ बूथ और पंचायत कमेटियों को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे और संगठन महासचिव गुरूचरण खरे ने इस उपलब्धि का श्रेय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता मेहनत और सक्रियता को दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के साथ जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रयास करेंगे। पानी की टंकी के नीचे युवक की हत्या का खुलासा दोस्त गिरफ्तार चौरई के वार्ड नंबर-1 में पानी की टंकी के नीचे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय आरोपी सुमित वंशकार को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान लोहारा निवासी शुभम वर्मा उर्फ बम्बैया के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर की रात स्टेडियम ग्राउंड के पास पानी की टंकी के नीचे बैठकर बीड़ी पीने के दौरान शुभम और सुमित के बीच गाली देने की बात पर विवाद हो गया। इसके बाद सुमित घर से चाकू लेकर लौटा और शुभम के पेट में वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने घायल शुभम के पेट पर हल्दी और तेल का लेप भी लगाया लेकिन उसे वहीं छोड़कर घर चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छिंदवाड़ा जिला अधिवक्ता संघ के 100 वर्ष पूरे 11 अक्टूबर को होगा शताब्दी समारोह वर्ष 1926 में स्थापित जिला अधिवक्ता संघ अपने गौरवशाली इतिहास के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिला न्यायालय परिसर में शताब्दी समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक आराधे मुख्य अतिथि और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे अध्यक्षता करेंगे। समारोह में शताब्दी लॉयर्स चैंबर्स का भूमिपूजन वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं पूर्व अध्यक्षों का सम्मान और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। संघ अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा और सचिव नंदकिशोर साहू ने सभी अधिवक्ताओं एवं विधि प्रेमियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। इमलीखेड़ा और गोधूलि वृद्धाश्रम में रोपे 1000 पौधे पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 35 इमलीखेड़ा और वार्ड क्रमांक 47 स्थित गोधूलि वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 1000 पौधे लगाए गए जिनमें इमलीखेड़ा में आम और जामुन के 650 तथा गोधूलि वृद्धाश्रम में करंज के 350 पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त सीपी राय और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सहभागिता की। इस दौरान पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। स्व-सहायता समूहों से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : सांसद बंटी विवेक साहू परासिया में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रगति महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन भाजीपानी की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और समूहों की आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इ रिंग रोड की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार तीन फरार शहर के रिंग रोड स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में देहात पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी आदित्य उर्फ जित्तु मसराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान से गैस सिलेंडर सिगरेट राजश्री पाउच बीड़ी के बंडल और सीसीटीवी कैमरे चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से दो सिलेंडर 20 पैकेट सिगरेट 10 पैकेट राजश्री पाउच और 10 बीड़ी के बंडल सहित करीब 8 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। इनमें से एक आरोपी छोटे खान को कोतवाली पुलिस पहले ही अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। देहात पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कुश्ती का महाकुंभ! 70 साल पुरानी परंपरा में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच छिंदवाड़ा के ग्राम पंचायत भैंसादंड में 70 वर्षों से चली आ रही मस्कारा गणेश उत्सव की परंपरा के तहत शुक्रवार को विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चले दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना मुख्य अतिथि तथा जिला गोली समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी और अजय सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने शेर-ए-दंगल के लिए 15001 रुपये और विनोद यदुवंशी ने 11000 रुपये की राशि प्रदान की। 50 साल से रह रहे परिवारों को नहीं मिला जमीन का पट्टा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन परासिया और कोयलांचल क्षेत्र में 40 से 50 वर्षों से निवास कर रहे परिवार आज भी जमीन के मालिकाना हक से वंचित हैं। स्थानीय निकाय को टैक्स चुकाने के बावजूद उन्हें भूमि का पट्टा नहीं मिल पाया है। कोयलांचल रक्षा मंच ने इस समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्थायी पट्टा देने की मांग की है। मंच का कहना है कि WCL की जमीन पर बसे परिवारों को पट्टा नहीं मिलने से वे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। क्षेत्र की बंद खदानों और पुरानी छोटी रेल लाइन के आसपास बसे परिवारों को भूमि का अधिकार देने की मांग उठाई गई है।