Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Oct-2026

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज का एनएसयूआई ने किया विरोध मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास जलने से पहले पुलिस ने छीना सराफा व्यापारियों से लूट तीन आरोपी गिरफ्तार 22 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद महिला पर हमले के 7 घंटे बाद घर की बाड़ी में मिला बाघ वन विभाग ने किया रेस्क्यू मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व बलपूर्वक बदसलूकी किए जाने के विरोध में 8 अक्टूबर को एनएसयूआई ने कालीपुतली चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीजी कॉलेज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला लेकर रैली के रूप में कालीपुतली चौक पहुंच पुतला जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन कालीपुतली चौक में पहले से तैनात पुलिस बल द्वारा पीएम मोदी का पुतला छीन लिया गया। पुलिस द्वारा एनएययूआई जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने डिटेन कर वाहन में उठाकर ले जाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बालाघाट। किरनापुर के रजेगांव और लांजी में सराफा व्यापारियों से हुई लूट की दो सनसनीखेज वारदातों का बालाघाट पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ऐरागोल्ला गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 22 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 70 ग्राम सोना और 2.8 किलो चांदी मिली है। पुलिस के अनुसार गिरोह मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा और आंध्रप्रदेश तक वारदातों को अंजाम देता रहा है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि 14 पुलिस टीमों ने 65 दिनों तक मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों के 21 जिलों में करीब 22270 किलोमीटर की सडक़ यात्रा कर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान करीब 190 लोगों से पूछताछ छह जेलों में बंद आरोपियों से पूछताछ और करीब 2000 किलोमीटर के रूट पर लगे 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने लगभग 169 घंटे के सीसीटीवी फुटेज का फ्रेम-दर-फ्रेम विश्लेषण किया जबकि 624588 टेलीफोन रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत परसवाड़ा थाना पुलिस ने गांजा का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 11 लाख रुपए मूल्य का 22 किलोग्राम गांजा पांच हजार रुपए नगद सहित वाहन को भी जब्त किया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि गांजा की अवैध तस्करी के मामले में पुलिस ने नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा निवासी अतुल बिसेन और कोसमी निवासी सालिकराम मोमने को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। नक्सल मुक्त अभियान के तहत देश के अलग-अलग राज्यों से 13 नक्सलियों ने बालाघाट में आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पित इन नक्सलियों को उनकी मंशा के अनुसार उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया है। संबंधित राज्यों की पुलिस को बालाघाट पुलिस द्वारा सौंप दिया गया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि बालाघाट में एमएनसी जोन के 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। जिसमें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य के नक्सली शामिल थे। सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन नक्सलियों को संबंधित राज्यों की पुलिस को सौंप दिया गया है। ताकि वे पुनर्वास से पुर्नजीवन के तहत नए जीवन की शुरुआत कर सकें। कान्हा नेशनल पार्क से सटे ग्राम अरौली में महिला पर हमला करने के बाद बाघ के घर की बाड़ी में घुसने से हडक़ंप मच गया। बाड़ी में बाघ के मौजूद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और इलाके को सुरक्षित कराया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाघ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद उसे वन्यप्राणी चिकित्सक की निगरानी में क्वारन्टाइन सेंटर मुक्की भेजा गया है। बताया गया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 10.15 बजे ग्राम अरौली में घर के खुले स्थान पर सो रही 46 वर्षीय रमली बाई पति रेवाराम मरावी पर बाघ ने हमला कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल घायल महिला को बम्हनी बंजर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडला जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है।