जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक 16 वर्षीय विधि विवादित बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 500 रुपये वारदात में इस्तेमाल ऑटो और चाकू बरामद किया है।एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि सिंगरौली निवासी दिलकेश शाह जबलपुर रेलवे स्टेशन से पुणे जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो का किराया 20 रुपये तय हुआ था लेकिन स्टेशन के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की। फरियादी के विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिलकेश को घायल कर दिया और उनकी जेब से 500 रुपये छीनकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट की रकम घटना में इस्तेमाल ऑटो और चाकू जब्त कर लिया है। जबलपुर में कानून व्यवस्था को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। विजयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसबीआई चौक के पास 9 अक्टूबर की रात लगभग 12:40 बजे पंडाल रोड हटाने को लेकर उपजे मामूली विवाद ने बड़ा तूल पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता जतिन राज और रामेश्वर गिरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का पक्ष है कि चेकिंग और पूछताछ के दौरान दोनों ने अभद्रता की मोबाइल छीना और पेट्रोलिंग स्टाफ के पहुंचने के बाद भी हंगामा जारी रखा।दूसरी ओर इस एकतरफा पुलिसिया कार्रवाई और मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस खेमे में भारी आक्रोश है। इसी तनातनी के चलते उत्तर विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सीधे एसपी ऑफिस जा पहुंचे। एसपी कार्यालय के बाहर का माहौल उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया जब कांग्रेसी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी तू-तू मैं-मैं और जोरदार बहस छिड़ गई। विधायक लखन घनघोरिया ने पुलिस प्रशासन पर सत्ता के दबाव में आकर मनमाने तरीके से झूठे मामले दर्ज करने और एकतरफा कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और उग्र नारेबाजी के बाद से शहर की राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गई है। जबलपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम सूखा भारतपुर चरगवां में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सूखा के तत्वावधान में 11 से 22 अक्टूबर 2026 तक 31 प्रतिमाओं का महासंगम और शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दश महाविद्या नवदुर्गा महाकाली महालक्ष्मी और महासरस्वती सहित विभिन्न देवी स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। आयोजन की जानकारी देने के लिए जबलपुर के करमचंद चौक स्थित सिटी इंडियन कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। आयोजक नवलकिशोर दीक्षित ने बताया कि ग्राम सूखा के शिवमंदिर प्रांगण में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था और परंपरा का विशेष संगम होगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिमाओं की स्थापना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति और ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां के दर्शन करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।