Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Oct-2026

धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस १४ को होंगे विभिन्न कार्यक्रम दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में २० को लंकापति रावण का होगा दहन महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा झांकियों ने मोहा मन जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में 14 अक्टूबर को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सार्वजनिक जयंती समारोह के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित कमला नेहरू प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा संगठन अध्यक्ष पंकज डोंगरे ने बताया कि सुबह 8 बजे आम्बेडकर चौक पर बुद्ध वंदना एवं माल्यार्पण किया जाएगा। शाम 4 बजे आम्बेडकर चौक से भव्य धम्म रैली निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः आम्बेडकर चौक पहुंचेगी शाम 6 से 7 बजे तक कमला नेहरू प्रांगण में धम्म देशना होगी। शाम 7 बजे भोजनदान तथा रात 8 बजे मुंबई के राष्ट्रीय प्रबोधनकार एवं गायक डॉ. अनिरुद्ध वनकर संगीतमय प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। . हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधर्म पर धर्म व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजया दशमी दशहरा पर्व पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएंगा। इस वर्ष दशहरा पर्व २० अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गोंदिया रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर से मर्यादा पुरूषोत्तम राम की इस समारोह को लेकर आयोजन समिति महावीर सेवा दल द्वारा जोर शोर से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। वहीं शहरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर ३३ गायखुरी में भी मां वैनगंगा सेवादल समिति व मां कुष्माण्डा मंदिर गायखुरी के तत्वाधान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ११ अक्टूबर को पूरे जिले भर में नवरात्रि प्रारंभिक दिवस के दिन रविवार को परंपरानुसार भगवान हनुमान के स्वरूप (मुकुट) को कमरे से बाहर निकालकर उसकी विधि-विधान से स्थापना की गई। तत्पश्चात पुराने श्रीराम मंदिर में चली आ रही परंपरानुसार हनुमान स्वरूप धारण कर रहे साधक चेतन चौरे द्वारा हनुमान को चोला चढ़ाया गया। मां दुर्गा के जयकारों के बीच रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। शक्ति की आराधना के महापर्व के पहले दिन से ही जिले में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम दिखाई दिया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक श्रद्धालुओं ने मां जगत जननी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घरों और मंदिरों में विधि-विधान से घट स्थापना कर ज्योति कलश प्रज्वलित कर जवारे बोए गए। आकर्षक पंडालों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। अगले नौ दिनों तक जिलेभर में पूजा-अर्चना भजन-कीर्तन दुर्गा पाठ और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। ------------------- अग्रवाल समाज के अग्रकुल प्रवर्तक एवं अग्रोहा गणराज्य के संस्थापक महाराजाधिराज 1008 श्री अग्रसेन महाराज की जयंती 11 अक्टूबर को बालाघाट में श्रद्धा उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें धार्मिक आस्था सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। आकर्षक झांकियों ध्वज वंदन और भजन-कीर्तन ने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा के दौरान समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया और वातावरण महाराजा अग्रसेन के जयकारों व भक्ति भाव से सराबोर रहा।