Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Oct-2026

जबलपुर। कसी गांव में एक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपचंद पिता वैसाखू निवासी कसी गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को दीपचंद नशे की हालत में नहाने के लिए पानी में गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूब गए। सोमवार सुबह करीब 8 बजे झुरझुरू के पास से उनका शव बरामद किया गया। इस मामले में एएसआई पनागर मिथिलेश त्रिपाठी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जबलपुर: त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांझी थाना पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़े पत्थर क्षेत्र से बिना अनुमति के खड़े किए गए दो डीजे वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बड़े पत्थर के पास दो डीजे वाहन मूर्ति ले जाने के इंतजार में खड़े मिले थे। हालांकि उस वक्त वे बज नहीं रहे थे लेकिन आगे नियमों के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें थाने में खड़ा करा लिया। संचालकों द्वारा नियमों की जानकारी न होने की बात कहने पर पुलिस ने उन्हें प्रशासनिक गाइडलाइंस से अवगत कराया जिसके बाद संचालकों ने खुद ही सिस्टम उतारना शुरू कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तेज आवाज और भारी बेस से बुजुर्गों व मरीजों को होने वाली परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा सोमवार को मालवीय चौक पर मणिपुर के कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू प्रोफेसर बिमोल अकोइजम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा ने छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के गंभीर मुद्दों को उठाते हुए सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और पुतला दहन किया।इस प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। मालवीय चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के जरिए महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। जबलपुर: घमापुर थाना पुलिस ने झंडा चौक स्थित एक दुर्गा पंडाल के समीप संचालित हो रहे जुए के फड़ पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर घेराबंदी कर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 67 हजार 450 रुपये नकद ताश की गड्डी 8 मोबाइल फोन और फड़ के पास खड़ी एक कार व दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडाल के पास ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने अचानक दबिश देकर शहर के विभिन्न इलाकों से आए जुआरियों को धर दबोचा। घमापुर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वाहनों व अन्य सामग्रियों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबलपुर: आगामी दशहरा पर्व और माता रानी के आगमन को लेकर शहर के साउंड बॉक्स और डीजे व्यवसायियों ने मोर्चा खोल दिया है। संचालकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपने सीजनल व्यवसाय पर रोक न लगाने की मांग की है। दीपक सहित अन्य डीजे संचालकों ने बताया कि वे वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं जिससे उनके और उनके कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण होता है। उन्होंने कहा कि चार महीने की बारिश के बाद यही वो मुख्य समय होता है जब वे अपनी आजीविका चलाते हैं। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उनके व्यवसाय में बाधा डाली गई या डीजे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया तो उनके सामने भुखमरी और बैंक का कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जबलपुर। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चल रही चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास से 299 पाव अवैध शराब जब्त की है। मामले में 23 वर्षीय आरोपी अर्जुन धीमर निवासी देवरी कला जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास एक व्यक्ति शराब से भरी बोरियां लेकर खड़ा है। सूचना पर जीआरपी टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी प्लेन शराब के 199 पाव और देशी मसाला शराब के 100 पाव बरामद हुए जिनकी अनुमानितकीमत 26 हजार 24 रुपये बताई गई है।शराब के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शराब की आपूर्ति से जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आने की जानकारी भी मिली है। पुलिस अब शराब के स्रोत और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।जीआरपी पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन और रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। जबलपुर। नवरात्र और दुर्गोत्सव के दौरान शहर में शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुए इस फ्लैग मार्च का आयोजन पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया।फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने घंटाघर बड़ी ओमती भरतीपुर गलगला फूटाताल सराफा चौक कोतवाली मिलौनीगंज मछली मार्केट नालबंद मोहल्ला बूढ़ी खेरमाई चार खम्बा और बेनी सिंह की तलैया सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। मार्च का समापन गोहलपुर तिराहे पर हुआ।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नवरात्र और दुर्गोत्सव का पर्व आपसी भाईचारे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।