Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Oct-2026

कलेक्टर आदित्य सिंह ने ग्रहण किया पदभार संवेदनशीलता पारदर्शिता और जवाबदेही को बताई प्राथमिकता भीम आर्मी ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बालाघाट व हैदराबाद का मैच बराबर तमिलनाडु ने पन्ना को १-० गोल से हराया भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी आदित्य सिंह ने 15 अक्टूबर को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।शुक्रवार को कलेक्टर ने पत्रकारों से करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनके सुझाव भी मांगे। सुझाव पर उन्होंने निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की न्यायालय में मजबूती के साथ पैरवी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय द्वारा 14 प्रतिशत ही आरक्षण दिए जाने के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने म.प्र में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने शीघ्र कानून बनाने की गुहार लगाई है। वार्ड नंबर 7 एवं 8 से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनरी यात्रा बड़ी खैरमाता मंदिर पहुंची जहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा वापस स्थानीय बस स्टैंड पहुंची। यहां विराजी रानी मां को 1100 फीट लंबी चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए। आयोजन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। चुनरी अर्पित कर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति उकवा मॉयल लिमिटेड के तत्वावधान में 11 अक्टूबर से मॉयल ग्राउण्ड उकवा में आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है। 16 अक्टूबर को दो मैच खेला गया। इसमें पहला मैच आरटी बॉयज हैदराबाद व मॉयल इलेवन फुटबाल क्लब बालाघाट के मध्य खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। इस तरह मैच बराबरी पर संपन्न हुआ। वहीं दूसरा मैच तमिलनाडु पुलिस चेन्नई बनाम बिल्डअप स्पोट्र्स फाउंडेशन पन्ना के मध्य खेला गया। इसमें तमिलनाडु टीम 1-0 गोल से विजयी हुई। आज खेले गए दोनों मैच काफी रोमांचक रहे जिनका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।